{"_id":"6410afe6feab7774110beaf6","slug":"land-in-debate-nisha-first-in-painting-jhansi-news-jhs240684851-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वाद-विवाद में भूमि, चित्रकला में निशा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वाद-विवाद में भूमि, चित्रकला में निशा प्रथम
विज्ञापन
झांसी। यूथ-20 के अंतर्गत सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता में भूमि खरे प्रथम रहीं। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में निशा अहिरवार प्रथम रहीं।
भारत सरकार द्वारा उप्र में यूथ-20 के अंतर्गत कौशल पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आईआईटी कानपुर और किंग जार्ज यूनिवर्सिटी लखनऊ में आयोजित होने वाले सेमिनार में शामिल होने का मौका मिलेगा।
मंगलवार को जीजीआईसी झांसी में जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित कराया गया। इसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता में भूमि खरे प्रथम और सुधांशु द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में निशा अहिरवार प्रथम और खुशी साहू दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में नीलम अग्रवाल, सुषमा वर्मा, वीरेंद्र चंद्र और अमृता सेठ रहे। अध्यक्षता उप प्रधानाचार्या निधि चौहान और संचालन नोडल अधिकारी असमा खान ने किया। कार्यक्रम में शालू, नीतू सिंह, कृति हयारण, राखी, नीलम सिंह, कामना और ऊषा प्रियंबदा मौजूद रहीं।