{"_id":"615ca9f48ebc3e0ec11fb4ca","slug":"lalitpur-road-walk-carefully-there-are-thousands-of-potholes-in-this-road-jhansi-news-jhs2059765123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर मार्ग... संभलकर चलिए, हजारों गड्ढे हैं इस राह में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर मार्ग... संभलकर चलिए, हजारों गड्ढे हैं इस राह में
विज्ञापन
झांसी। झांसी से ललितपुर तक का सफर तय करने में चौपहिया वाहनों को 175 रुपये टोल टैक्स अदा करना पड़ता है। बावजूद, यातायात की दृष्टि ये मार्ग न तो सुरक्षित है और न ही सुगम। जेल चौराहा पार करते ही सड़क की दुश्वारियां शुरू हो जाती हैं, जो ललितपुर तक पीछा नहीं छोड़ती हैं। इस मार्ग पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ललितपुर मार्ग पर पहले बबीना टोल प्लाजा पर 100 रुपये और उसके बाद ललितपुर में प्लाजा पर 75 रुपये टोल टैक्स अदा करना पड़ता है। वाहन चालकों को ये कीमत सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए चुकानी पड़ती है। बावजूद, पूरा टोल अदा करने के बाद भी वाहन चालकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ जाती हैं। जेल चौराहा पार करते ही गाड़ियों का गड्ढों से सामना होता है। सिंगल रोड पर धूल के गुबार के बीच से लोगों को गाड़ियां निकालनी पड़ती हैं। हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। हंसारी में रेलवे क्रॉसिंग रास्ता रोक लेती है। क्रॉसिंग बंद होने पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती है। क्रॉसिंग खुलने पर जाम लग जाता है। इससे इंधन और समय दोनों की बर्बादी होती है। इसके आगे भी फर्राटा भरती गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेेक फोरलेन के गड्ढे लगा देते हैं। बरसात में सड़कों की दशा और भी खराब हो गई है। खासतौर पर रात में सफर बेहद खतरनाक हो जाता है। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
भारी भरकम टोल टैक्स अदा करने के बाद भी सुविधा नहीं मिल पाती है। सड़क पर सफर के दौरान हर समय खतरा बना रहता है।
- रवि दुबे
सालों से हंसारी मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क के छोटे गड्ढे लगातार बढ़े होते जा रहे हैं। बावजूद, ध्यान देने की फुर्सत किसी को नहीं है।
- वीरेंद्र रावत
खैलार से दिन भर गिट्टी से भरे ट्रक-डंपरों का आवागमन होता रहता है। ऐसे में गड्ढों के बीच से छोटी गाड़ियां निकालना खतरनाक हो जाता है।
- उमाशंकर
हंसारी रेलवे क्रॉसिंग दिन में कई बार बंद होती है। खुलने पर जाम लग जाता है। यहां ओवरब्रिज की बेहद जरूरत है। बावजूद, बनाने के प्रयास नहीं हो रहे हैं।
- आदिल खान