फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur news Bus going from Bar to Indore fell into the river, villagers rescued the passengers

ललितपुर: बार से इंदौर जा रही बस नदी में गिरी, ग्रामीणों ने यात्रियों को बचाया

Thu, 16 Sep 2021 10:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Sep 2021 10:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में बार से इंदौर जा रही बस पुतली घाट के रपटे से निकलते समय नदी में जा गिरी। ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस से 25 यात्रियों को सुरक्षित निकाला।किसी को भी चोट नहीं आई है। 

विज्ञापन
Lalitpur news Bus going from Bar to Indore fell into the river, villagers rescued the passengers
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

यूपी के ललितपुर जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम बार से इंदौर जा रही बस बानपुर क्षेत्र स्थित पुतली घाट के रपटे से निकलते समय नदी में जा गिरी। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस से 25  यात्रियों को निकाला। किसी को भी चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे बार से महरौनी होते हुए इंदौर जाने वाली बस पुतली घाट के रपटा को पार कर रही थी। इसी दौरान बस रपटे से उतर कर नदी में गिर गई। बस के नदी में गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


यह देख रपटे के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस के अंदर से सवारियों को बाहर निकाला। सभी को घाट पर किनारे पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ महरौनी केशवनाथ ने बताया कि गांव वालों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।  कोई भी यात्री चुटहिल नहीं हुआ है। बस को नदी से निकलवाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। जल्द ही बस निकाल ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed