फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Home Minister Amit Shah's wife offered prayers at Pitambara Peeth.

Jhansi News: गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी ने पीतांबरा पीठ में की आराधना

Tue, 27 Oct 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah's wife offered prayers at Pitambara Peeth.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दतिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार रात को धार्मिक नगरी दतिया पहुंचीं। उनके साथ परिवार के छह सदस्य भी रहे। सोमवार को उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री पीतांबर पीठ मंदिर में दर्शन किए। सोनल शाह ने मां बगलामुखी देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद, उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित महाभारत कालीन प्राचीन सिद्ध श्री वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
पूजा-अर्चना के बाद सोनल शाह पीठ परिसर में संचालित संस्कृत विद्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने आध्यात्मिक परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने अध्ययनरत बटुकों (विद्यार्थियों) को अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गृहमंत्री के परिवार के आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने पुख्ता और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बल पूरी तरह तैनात रहे। अति विशिष्ट व्यक्ति के आगमन के चलते आम श्रद्धालुओं की आवाजाही कुछ समय के लिए नियंत्रित की गई। सुरक्षा कारणों से फोटो खींचने या वीडियो बनाने पर सख्त पाबंदी रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed