झांसी। सोमवार को राजकीय संग्रहालय में मंडल स्तरीय राई लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में नीलम चौहान, बेेबी इमरान, मोहनी ग्रुप, राजा प्रजापति और जेके शर्मा समूह द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिसमें विषय वस्तु, वेशभूषा तथा वाघयंत्र व प्रस्तुति के आधार पर अंक निर्धारित करते हुए ललितपुर की मोहनी ग्रुप को प्रथम, नीलम चौहान को दूसरा व राधा प्रजापति ग्रुप को तीसरा स्थान दिया गया।
कार्यक्रम में अपर न्यायिक पूनम निगम ने कहा कि विजयी कलाकार झांसी का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि झांसी के प्रसिद्ध राई लोक नृत्य दलों को उत्तर प्रदेश दिवस 2021 पर नोएडा एवं लखनऊ में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित होने समारोह में प्रतिभाग करने का मौका दिया जाएगा और उसी दिन प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। निर्णायक मंडल में निदेशक आकाशवाणी कुंज बिहारी, ललितकला संस्थान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ. सुनीता, कला संकाय प्रभारी डॉ. अजय गुप्ता, सांस्कृतिक केंद्र प्रभारी डॉ. आशा पांडेय, वीथिका प्रभारी डॉ. उमा पाराशर, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह रहे। संचालन डॉ. नीति शास्त्री ने किया।

ललितपुर के लिए ----------झांसी के राजकीय संग्रहालय में हुई राई नृत्य प्रतियोगिता में विजेता बनी ललितप?