{"_id":"67ca045f1874a3409805a5d7","slug":"lalitpur-leopard-lost-its-life-after-getting-entangled-in-clutch-wire-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-508224-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: क्लच वायर में ललितपुर के उलझने से गई तेंदुए की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: क्लच वायर में ललितपुर के उलझने से गई तेंदुए की जान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ललितपुर के गौना रेंज में सोमवार को एक पेड़ पर नर तेंदुए का शव मिला था। उस वक्त उसे शिकारियों द्वारा शिकार किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा था। इस संदेह पर झांसी से वन विभाग की मंडल की टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्पष्ट हुआ कि जंगल में जंगली सुअर से बचाव के लिए लगे क्लच वायर में उलझने से तेंदुए की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का बिसरा जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। इसके साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने का आदेश वन विभाग के अधिकारी ने दिया।
सोमवार को गौना रेंज में ग्राम बंमौरी बंशा के जंगलों में संदिग्ध अवस्था में एक तेंदुए का शव पेड़ पर लटका मिला था। उसके गले में फंदा लगा हुआ था। वन कर्मियों से उसे पेड़ से उतारकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला शिकार का प्रतीत होने के कारण वन विभाग की मंडल टीम ललितपुर पहुंची। जांच के दौरान पाया कि तेंदुआ जब वहां पहुंचा तो वहां जंगली सुअरों से बचाव के लिए ग्रामीणों ने क्लच वायर (गाड़ी के ब्रेक या क्लच में उपयोग किया जाने वाला तार) बांधा था। यह तार तेंदुए के शरीर में लिपट गया। उस लिपटे तार के साथ तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया और उसमें उलझ गया। इससे असंतुलित होकर तेंदुआ पेड़ से गिर गया और तार उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नर तेंदुए की रेस्पिरेटरी सिस्टम फेल होना बताया गया है। हालांकि, मृत तेंदुए के बिसरे को सुरक्षित कर आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। वहां से आने वाली रिपोर्ट को भी जांचा जाएगा।
विज्ञापन
वन संरक्षक महावीर ने बताया कि जांच में शिकार न किए जाने का मामला स्पष्ट हो गया है। बताया कि ग्रामीण अपने खेतों को जंगली सुअर से बचाने के लिए इस हथकंडे का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए उन्होंने अज्ञात दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कराने के साथ ही वहां के डीएम और एसएसपी को जांचकर दोषियों पर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है।