फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur girl Akanksha Rawat to receive Chancellor's Gold Medal at BU Convocation

Jhansi News: बीयू दीक्षांत में ललितपुर की आकांक्षा रावत को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक

Thu, 09 Jul 2026 02:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 09 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Lalitpur girl Akanksha Rawat to receive Chancellor's Gold Medal at BU Convocation
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 13 अगस्त को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में कुल 78 पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 33 कुलाधिपति पदक और 45 विन्यासीकृत पदक शामिल हैं। बुधवार को कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में श्रेष्ठता सूची निर्माण समिति की बैठक के बाद पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की अनंतिम श्रेष्ठता सूची जारी कर दी गई। सूची के अनुसार, नेहरू महाविद्यालय, ललितपुर की एमएससी (कृषि-उद्यान विज्ञान) की छात्रा आकांक्षा रावत को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को गठित विभिन्न समितियों की बैठक में सभी को समयबद्ध ढंग से जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तय किया गया कि दीक्षांत समारोह से पहले विश्वविद्यालय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। कुलपति ने अगस्त के पहले सप्ताह तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद हुई श्रेष्ठता सूची निर्माण समिति की बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने वर्ष 2026 के लिए पदक प्राप्तकर्ताओं की सूची प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सूची का सभी स्तरों पर सत्यापन किया जा चुका है। फिर भी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इसे अनंतिम रूप से जारी किया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को सूची पर आपत्ति हो तो वह 15 जुलाई तक कुलसचिव कार्यालय या academic@bujhansi.ac.in पर ई-मेल के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख पदक प्राप्तकर्ता

कुलाधिपति स्वर्ण पदक
आकांक्षा रावत – एमएससी (कृषि-उद्यान विज्ञान), नेहरू महाविद्यालय, ललितपुर

कुलाधिपति रजत पदक
आकांक्षा रावत (एमएससी कृषि)
कल्पना शर्मा (एमएससी जंतु विज्ञान)
दीक्षा (एमए इतिहास)
सोनम यादव (एमकॉम)
रूपा यादव (एमए एप्लाइड इकोनॉमिक्स)
छवि द्विवेदी (एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स)
शोभा तोमर (एमबीए)
प्रिंसी गुप्ता (एमबीए बैंकिंग एवं इंश्योरेंस)
श्वेता यादव (एमएसडब्ल्यू)
खुशी अग्रवाल (एमबीए-आईबी)
प्रकांक्षा गुप्ता (एम.फार्मा)

कुलाधिपति कांस्य पदक
आस्था चंदन (बीएससी), साक्षी श्रीवास्तव (बीकॉम), पारस (बीएससी कृषि ऑनर्स), आयुष खरे (बीटेक), काजल गुप्ता (बीए), कल्पना तिवारी (बीए), अनामिका राजपूत (बीए), राहुल कुमार (बीफार्मा), अन्नपूर्णा सिंह (एमएड), कुमारी अंजू (एमसीए), यामिनी यादव (एलएलएम), सोनू मंगल (एलएलबी), हनीमन (एमबीबीएस), सृष्टि सिंह (बीएड), हरगुन कौर (बीबीए), प्रियांशी (बीसीए), सूर्यकांत पांडेय (बीएससी), निशा यादव (बीपीएड), ऋषभ यादव (बीपीईएस) और साक्षी गोविंदानी (बीए-एलएलबी)।


वैल्यू एड
82 फीसदी कुलाधिपति पदक छात्राओं के नाम
इस वर्ष कुलाधिपति के 33 पदकों में से 27 छात्राओं को मिलेंगे, जबकि केवल छह छात्र सम्मानित होंगे। सभी स्वर्ण और रजत पदक छात्राओं के खाते में जाएंगे। वहीं, 20 कांस्य पदकों में 14 छात्राओं और छह छात्रों का चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब कुलाधिपति पदकों में लगभग 82 प्रतिशत हिस्सेदारी छात्राओं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed