{"_id":"6612fe572ad2ef41ef0c8674","slug":"lakhs-were-grabbed-in-the-name-of-getting-a-job-by-pretending-to-be-a-close-relative-of-the-minister-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-293964-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मंत्री का करीबी रिश्तेदार बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मंत्री का करीबी रिश्तेदार बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों हड़पे
विज्ञापन
- पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी का करीबी रिश्तेदार बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर हरियाणा में एफसीआई गोदाम में दो महीने की ट्रेनिंग तक करा ली। इसके बाद मामला खुलने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
न्यू गल्ला मंडी रोड लक्ष्मीपुरम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र शिवहरे ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा कि प्रेमगंज सीपरी बाजार निवासी भानु शाक्या, हितेश शाक्या (सनी) व सूजेखां खिड़की बाहर निवासी प्रवीन कुमार से उसकी पहचान तीन साल पहले हुई थी। दो साल पहले तीनों उसके घर आए और कहने लगे कि उनकी लखनऊ सचिवालय में अच्छी पकड़ है, जबकि प्रवीन कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मन्नू कोरी उसके सगे नाना हैं और वह ही आपका सब काम कराएंगे। एफसीआई में संविदा पर नौकरी लगवा देंगे, जो कुछ समय बाद पक्की हो जाएगी। इसके एवज में उन्होंने छह लाख रुपये मांगे थे। इसमें से साढ़े चार लाख रुपये नकद उन्हें 12 जुलाई 2022 को दिए थे। इसके बाद 21 सितंबर 2022 को भानु शक्या ने उसे ज्वाइनिंग लेेटर व आईडी कार्ड भेजा और बताया कि हरियाणा के सिरसा में एफसीआई गोदाम में दो महीने की ट्रेनिंग करने जाना है। वहीं से एक ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त होगा और इसके बाद झांसी एफसीआई डिपो में नौकरी करनी होगी। लेकिन, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे लोग गुमराह करने लगे। इस बीच वह भानु शाक्या के घर गया और उसके माता-पिता को पूरी बात बताई तो उन्होंने गाली-गलौज कर डाली। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर भानु और सनी शाक्या ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।