{"_id":"6ae8eedebcf27f5c740730b3","slug":"lack-of-basic-amenities-at-the-bangra-electricity-substation-jhansi-news-c-332-1-ban1001-102038-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बंगरा विद्युत सब स्टेशन में बुनियादी सुविधाओं की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बंगरा विद्युत सब स्टेशन में बुनियादी सुविधाओं की कमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन 15 वर्षों से मूलभूत आवश्यकताओं की कमी से जूझ रहा है। वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने इसका लोकार्पण किया था। यह बिजली घर रोशनी, बाउंड्रीवॉल और सुरक्षा गार्डों के इंतजार में है।
एक एकड़ से अधिक परिसर में फैले इस उपकेंद्र में स्ट्रीट लाइटें और व्यापक रोशनी के प्रबंध नहीं हैं। सुनसान पहाड़ी इलाके में बने इस पावर हाउस पर सुरक्षा गार्डों की भी कमी है। परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं और बाउंड्रीवॉल भी नहीं है। लाखों करोड़ों की मशीनरी सिर्फ दो लोगों के सहारे दिन-रात चलती रहती है। यहां 13 कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें से 11 संविदा कर्मी और दो स्थायी कर्मचारी हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब उपकेंद्र स्वयं समस्याओं से जूझ रहा है, तो निर्बाध बिजली कैसे देगा।
जबकि, यह उपकेंद्र तीन बड़े ट्रांसफार्मर के सहारे डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति करता है। इसमें बंगरा, सकरार और उल्दन फीडर शामिल हैं। हाल ही में हथियारबंद लोग परिसर में घुस आए थे, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई। अवर अभियंता धर्मपाल सिंह ने कहा कि उच्च अधिकारियों को सभी जरूरतों से अवगत कराया जा रहा है। सुरक्षा और पर्याप्त उजाले के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।