{"_id":"5e824c468ebc3e76ac0a99ac","slug":"labour-quarantine-jhansi-news-jhs163580033","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, पंजाब से लौटे डेढ़ हजार श्रमिकों के घर से निकलने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, पंजाब से लौटे डेढ़ हजार श्रमिकों के घर से निकलने पर रोक
विज्ञापन
दिल्ली से आने वाले मजदूर ट्रकों में बैठकर अपने गांवों की ओर जाते हुए।
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दिल्ली, पंजाब समेत देश के विभिन्न राज्यों से लौटे डेढ़ हजार से श्रमिकों, कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। इन लोगों को 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलने के निर्देश हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाहर से लौटे लोगों के घरों के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। साथ ही आसपास के लोगों को कहा गया है कि यदि ये 14 दिनों तक घर से बाहर निकलते हैं तो तत्काल इनकी सूचना कंट्रोल रूम को दें।
देश भर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस वजह से 14 अप्रैल तक देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस कारण अलग-अलग राज्यों से लोग घरों को लौट रहे हैं। झांसी में पिछले कुछ दिनों में गैर राज्यों से डेढ़ हजार लोग आ चुके हैं। सूचना पर इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राहत की बात ये रही कि किसी में भी कोरोना वायरस का लक्षण नहीं मिला। फिर भी इन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। 14 दिनों तक इन लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक है। मजे की बात ये है कि स्वास्थ्य महकमे का जिम्मा संभाल रहे सीएमओ डॉ. जीके निगम को यह जानकारी ही नहीं कि जिले में कितने लोगों को क्वारंटीन किया गया है। उनसे जब क्वारंटाइन लोगों की संख्या पूछी गई तो उन्होंने कहा कि पता नहीं है। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग का क्या हाल होगा। वहीं, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि 1200 लोगों को क्वारंटीन करने की जानकारी है। हर बाहर से आने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का किया उल्लंघन तो हो सकती मुसीबत
झांसी। कोरोना वायरस की आहट अब जिले में भी सुनाई देने लगी है। झांसी से सौ किलोमीटर दूर स्थित मध्यप्रदेश के ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना संक्रमित एक-एक मरीज मिल चुके हैं। अभी भी जिले के लोगों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया तो आगे मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
दुनिया भर में कोरोना वायरस कहर बनकर टूट रहा है। भारत में भी लगातार इसके मरीजों में इजाफा होता जा रहा है। अब तो एक दिन में डेढ़ सौ से दो सौ मरीज मिलने लगे हैं। जिले के लोग भी लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। जबकि, झांसी से सौ किलोमीटर दूर स्थित ग्वालियर और शिवपुरी तक में कोरोना से संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। पलायन के दौरान कई श्रमिक, कर्मचारी दिल्ली से आगरा, ग्वालियर होते हुए झांसी की सीमा में प्रवेश करते हैं। यहां से वह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, जतारा, नौगांव, खजुराहो, सागर आदि जिलों में जा रहे हैं। ऐसे में एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ तो वो कई लोगों को अपना शिकार बना सकता है। ऐसे में झांसी के लोगों को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन करना होगा।