{"_id":"5eb5acf68ebc3e9051071a69","slug":"labour-jhansi-news-jhs1662963149","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों को बस्ती छोड़ने गया था ड्राइवर, सात निकले थे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों को बस्ती छोड़ने गया था ड्राइवर, सात निकले थे संक्रमित
Sat, 09 May 2020 02:49 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना संक्रमित मिला पहला रोडवेज कर्मचारी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर से श्रमिकों को बस से बस्ती छोड़ने गया था। बताया गया कि बस में मौजूद श्रमिकों में से सात बाद में कोरोना संक्रमित मिले थे। संभावना जताई जा रही है कि उन्हीं श्रमिकों से ड्राइवर संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में शुक्रवार को झांसी के 46 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि, बीएचईएल निवासी रोडवेज कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
रोडवेज विभाग के सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिला रोडवेज का ड्राइवर बस से आठ-दस दिन पूर्व झांसी से बस्ती 40 से अधिक श्रमिकों को छोड़ने गया था। बाद में इन श्रमिकों की जांच की गई तो सात कोरोना संक्रमित मिले थे। संभावना जताई जा रही है कि उन्हीं में से किसी श्रमिक से ड्राइवर कोरोना संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन