फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kumgh me jana he to abhi se kra le riservetion, nhi to dilhi se pakdni hogi dusri train

कुंभ में जाना है तो अभी से करा लें आरक्षण, नहीं तो दिल्ली से पकड़नी होगी दूसरी ट्रेन

Sun, 13 Dec 2020 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
kumgh me jana he to abhi se kra le  riservetion, nhi to dilhi se pakdni hogi dusri train
हरिद्वार में होने वाले कुंभ के लिए अभी से सीट बुक करा लीजिए। - फोटो : ???? ????
कुंभ में जाना है तो अभी से करा लें आरक्षण, नहीं तो दिल्ली से पकड़नी होगी दूसरी ट्रेन
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं को अगर कुंभ में शामिल होने के लिए हरिद्वार जाना है तो वे अभी से ट्रेन में आरक्षण करा लें नहीं तो उनको दिल्ली जाकर दूसरी ट्रेन बदलनी होगी। क्योंकि कोरोनाकाल के चलते इन दिनों चार में सिर्फ एक ट्रेन झांसी से हरिद्वार के लिए उपलब्ध है। इसका संचालन भी सप्ताह में दो दिन हो रहा है। ये ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित है।
हरिद्वार में 14 दिसंबर से कुंभ शुरू होने जा रहा है, जो महाशिवरात्रि तक चलेगा। कुंभ में स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु बुंदेलखंड से जाते हैं। वैसे झांसी से हरिद्वार के लिए चार ट्रेनें उपलब्ध हैं। इनमें मुंबई लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मदुरई देहरादून सुपरफास्ट एक्सप्रेस, उज्जैन से देहरादून जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस व पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस शामिल हैं। कोरोनाकाल में झांसी से हरिद्वार के लिए सिर्फ मुंबई लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस चल रही है। यह ट्रेन भी सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को जाती है। ये गाड़ी पूरी तरह वातानुकूलित है, इस कारण स्लीपर व जनरल कोच में यात्री आरक्षण नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन

कुंभ ड्यूटी में झांसी से जाएंगे रेल कर्मचारी
झांसी। हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान अप्रैल तक लाखों श्रद्धालु ट्रेन से हरिद्वार पहुंचेंगे। ऐसे में रेलवे की हरिद्वार और आसपास के सभी स्टेशनों पर रेल संचालन व यात्री सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनी रहें इसके लिए सभी रेल मंडलों से कर्मचारी मांगे हैं। इसमें झांसी, प्रयागराज व आगरा मंडल से वाणिज्य, एसएनटी, सीएंडडब्लू व आरपीएफ के कर्मचारी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed