फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kotdars troubled by e-weighing machines, furloughing workers

Jhansi News: ई-वेइंग मशीनों से कोटेदार परेशान, कर्मियों की कर रहे छुट्टी

Fri, 29 Mar 2024 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Kotdars troubled by e-weighing machines, furloughing workers
संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। राशन वितरण में घटतौली रोकने के लिए शासन द्वारा लगाई गईं ई-वेइंग मशीनें कोटेदारों के लिए आफत बन रही हैं। वितरण में लंबा समय लग रहा है जिसके चलते कोटेदार अपने यहां काम करने वाले कर्मियों को हटा रहे हैं। वर्तमान में कोटे की दुकानों से लाभार्थियों को पांच किलो मिलने वाले खाद्यान्न में गेहूं, चावल, बाजरा और ज्वार दिया जा रहा है। कोटेदारों की दुकानों पर लगाई गईं ई-वेइंग मशीनों से ही इन राशन की तौल हो रही है। ऐसे में थोड़ा-थोड़ा राशन वितरण करने में यह मशीन लंबा समय लगा रही हैं। इसका कारण यह है कि ई-वेइंग मशीन से वितरण ऑनलाइन होता है। जब एक खाद्यान्न की तुलाई हो जाती है तभी दूसरा वितरण हो पाता है। ऐसे में एक लाभार्थी को राशन देने में 10 मिनट का समय लग रहा है। कई कोटेदारों ने जिलापूर्ति कार्यालय में शिकायत करते हुए कहा कि इन मशीनों से वितरण का समय बढ़ रहा है। कोटेदार अरविंद कुमार, नरेश साहू आदि ने बताया कि पहले वह माह का वितरण 10 दिन में पूरा कर लेते थे लेकिन, अब यही वितरण 20 से 25 दिन में हो पा रहा है जिसके चलते उन्हें जितना कमीशन मिलता है वह सब तुलाई के लिए लगाए गए कर्मी को चला जाता है। यही कारण है कि अब उन्होंने तौल करने वाले कर्मी को हटा दिया है। बताया कि जिन कोटेदारों के परिवार में अन्य लोग हाथ बंटा रहे हैं, वही दुकान चला सकते हैं। इसको लेकर जिलापूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि मशीन से लाइव वितरण होने के चलते थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन, इसमें पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed