फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Knowing the stage of TB, patients will be treated accurately

टीबी की स्टेज जानकर होगा मरीजों का सटीक इलाज

Tue, 19 Oct 2021 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Knowing the stage of TB, patients will be treated accurately
झांसी। ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) के मरीजों को अब झांसी में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा, क्योंकि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में टीबी एंड सीडीएसटी लैब खुलने जा रही है। तीन महीने में लैब की स्थापना का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद टीबी के मरीजों की स्टेज जानकर उसी आधार पर इलाज किया जा सकेगा। यदि दवा बदलने की जरूरत पड़ेगी तो जांच में पता चला जाएगा। फिर समय रहते टीबी ठीक हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग केंद्र में अभी जीन एक्सपर्ट जांच की सुविधा है। जीन एक्सपर्ट मशीन से कुछ घंटे में पता चल जाता है कि मरीज को टीबी है अथवा नहीं। यदि टीबी निकल आती है तो तुरंत मरीज का इलाज शुरू कर दिया जाता है। मगर, कई बार इलाज के दौरान मरीज को जो दवा चल रही होती है, उसके खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है। ऐसे में दवा का असर खत्म हो जाता है। इसका पता लगाने के लिए सीडीएसटी लैब की जरूरत होती है, जो अब मेडिकल कॉलेज में खुलने जा रही है। यह लैब खुलने के बाद मरीज के बलगम की जांच (कल्चर) कर पता लगाया जा सकेगा कि कहीं टीबी रोगी में दवा के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता तो विकसित नहीं हो गई। यदि ऐसा मिल जाता है तो मरीज की दवा बदल दी जाएगी। लैब खुलने के बाद एक-डेढ़ महीने में टीबी रोगियों का नियमित फॉलोअप के तौर पर जांच की जाएगी। लैब खुलने से मरीजों को इलाज में काफी मदद मिलेगी। समय रहते टीबी ठीक हो सकेगी।
विज्ञापन

अभी ये है व्यवस्था
अभी टीबी रोगियों का माहवार कल्चर (जांच) के लिए बलगम का सैंपल लेकर आगरा अथवा लखनऊ स्थित सीडीएसटी लैब में भेजा जाता है। यहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरत पर मरीज की दवा बदली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं टीबी के लक्षण
- दो हफ्ते से ज्यादा खांसी आ रही हो
- खांसी के साथ बलगम आ रहा हो
- कभी-कभार खून आना शुरू हो जाए
- भूख कम लगना
- वजन घटना
- शाम को बुखार आना
- सीने में दर्द
.
मेडिकल कॉलेज में तीन महीने में टीबी एंड सीडीएसटी लैब शुरू हो जाएगी। इससे एलपी, कल्चर एंड ड्रग सेंस्टिविटी टेस्टिंग हो सकेंगी। वहीं, ट्र नेट या सीबी नेट की जांच माइक्रोबायोलॉजी विभाग में सोमवार से शनिवार सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगी। सार्वजनिक अवकाश के दिन सैंपल नहीं लिए जाएंगे। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed