आलम यह है कि सम्मान निधि की पहली किस्त तो मिल चुकी है, लेकिन इसके बाद की किस्त रुक गई हैं। करीब 33 हजार किसान ऐसे हैं, जिनका आधार कार्ड पोर्टल पर अमान्य हो गया है। इसे लेकर कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए व्हाट्सएप पर गलितयों में सुधार कराने की सुविधा शुरू की गई है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में 268869 किसानों का पंजीकरण किया गया था। इसके बाद 209976 किसानों को पहली, 196509 किसानों को दूसरी, 176000 किसानों को तीसरी और 140000 किसानों को चौथी किस्त दी गई। विभाग की ओर से अभी किसानों के खाते में पांचवीं किस्त भेजी जा रही है। इसमें 10197 किसान ऐसे हैं जिनका पंजीकरण पत्र और आधार कार्ड में नाम में अंतर मिला है। जबकि 23181 किसानों के आधार कार्ड नंबर गलत डाले गए हैं। ऐसे में इन किसानों की सम्मान निधि रोक दी गई है। विभाग ने ब्लॉक स्तर पर व्हाट्सएप नंबर जारी करते हुए किसानों ने गलितयों में सुधार कराने के लिए कहा है। उप निदेशक कृषि कमल कटियार ने बताया कि पोर्टल में डाटा सत्यापन के दौरान किसानों के आवेदन और आधार कार्ड में अंतर पाए गए हैं। जिनको किसान जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर दिए गए व्हाट्स एप नंबर पर सही करा सकते हैं। --------- ये हैं व्हाट्सएप नंबर जिला स्तर पर - 9648932302, 7607561975, 9236830254, 8534025105, 9456062568 ब्लॉक स्तर पर- बड़ागांव- 8009207724, बबीना 8853545145, चिरगांव 8889229073, मोंठ 9795187163, मऊरानीपुर 9753913174, टहरौली 8299851424, गुरसराय 9415944776, गरौठा 7376981764, समथर 8400847931, बरुआसागर 9450276018, बंगरा 9794022853, 9452635856