फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kidney dialysis patients found Solution

किडनी मरीजों को मिला डायलिसिस सॉल्यूशन

Thu, 15 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kidney dialysis patients found Solution
medical college jhansi - फोटो : demo
महारानी मेडिकल कॉलेज के किडनी रोगियों को डायलिसिस का सॉल्यूशन मिल गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने ‘आरोग्य निधि’ से सॉल्यूशन के लिए दो लाख रुपये जारी किए। तभी बुधवार को दस रोगियों को सॉल्यूशन के चार-चार पैकेट मिल सके। 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस का सॉल्यूशन एक महीने पहले खत्म हो गया था। मेडिकल कॉलेज के पास सॉल्यूशन खरीदने का बजट न होने से मरीजों की डायलिसिस रुक गई थी। ‘अमर उजाला’ ने अपने 17 नवंबर के अंक में ‘डायलिसिस का सॉल्यूशन खत्म’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आई मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीएमओ को पत्र लिखकर ‘आरोग्य निधि’ से सॉल्यूशन खरीदने के लिए बजट की मांग की थी। मंगलवार को सीएमओ ने सॉल्यूशन के लिए दो लाख रुपये जारी कर दिए। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि बुधवार को दस किडनी मरीज आए थे। सभी को सॉल्यूशन के चार-चार पैकेट दे दिया गया। आगे भी जो मरीज आएंगे, उन्हें सॉल्यूशन पैकेट दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed