{"_id":"6032c8e28ebc3ee9032e2827","slug":"khus-mijaj-tha-campus-kand-me-goli-gawane-wala-hukmend-jhansi-news-jhs1891518127","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशदिल मिजाज था बुंदेलखंड कैंपस गोलीकांड में जान गंवाने वाला हुकुमेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशदिल मिजाज था बुंदेलखंड कैंपस गोलीकांड में जान गंवाने वाला हुकुमेंद्र
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को दोपहर में बुंदेलखंड महाविद्यालय में साथी छात्र मंथन द्वारा किए गए हमले में शनिवार को जान गंवाने वाला छात्र हुकुमेंद्र खुशदिल मिजाज का था।
साल 2019 में नौ नवंबर को फेसबुक पर की गई पोस्ट मुस्कान आत्मा की सबसे अच्छी सुंदरता है इसलिए मुस्कुराते रहें से आप हुकुमेंद्र की खुश मिजाजी का अंदाजा लगा सकते हैं। हुकुमेंद्र पढ़ाई में आगे रहने के साथ ही, सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहता था। वह कहीं भी घूमने जाए या एनसीसी से जुडे़ कैंप में प्रतिभाग करे, वह अपने हर खुशी के पल को फेसबुक पर पोस्ट के जरिये जताता था।
साल 2021 में छह जनवरी को हुकुमेंद्र ने एक आधुनिक बाइक के साथ फेसबुक पर एक तस्वीर साझा की है, जिससे वह काफी खुश दिखाई दे रहा है। दोस्तों के मुताबिक हुकुमेंद्र को बाइक चलाने का भी काफी शौक था। हुकुमेंद्र की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
सात जनवरी को था हुकुमेंद्र का जन्मदिन
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में हुए गोलीकांड में जान गंवाने वाले छात्र हुकुमेंद्र का सात जनवरी को जन्मदिन था। जिसे हुकुमेंद्र ने अपने दोस्तों के साथ मनाया था।