फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   khirakpatti road make for one carore

एक करोड़ से खिरकपट्टी में बनेगी डामरीकृत सड़क

Mon, 05 Aug 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
khirakpatti road make for one carore
भट्टागांव में कच्ची सड़क से बमुश्किल गुजरता मोटरसाइकिल सवार।
एक करोड़ से खिरकपट्टी में बनेगी सड़क
विज्ञापन

झांसी। वार्ड तीन खिरकपट्टी में लगभग एक किलामीटर का कच्चा रास्ता नगर निगम पक्का बनाएगी। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा।
नगर निगम के दायरे में आने वाला वार्ड तीन खिरकपट्टी के लोग लंबे समय से रास्ते को लेकर परेशान हैं। आलम यह है कि बरसात में न बच्चे स्कूल जा पाते हैं और न लोग वहां से गुजर सकते हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रास्ते में बनी पुलिया पर कई बार लोग हादसे में घायल हो चुके हैं। कई बार इस सड़क का प्रस्ताव तैयार किया गया पर नगर निगम ने निर्माण नहीं कराया। पार्षद ने इस बार पुन: प्रस्ताव को सदन में रखा, जिसे मंजूरी दे दी गई। सड़क के निर्माण होने की खबर से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि एक किलोमीटर का यह रास्ता किसी कारणवश निर्माण नहीं हो पा रहा था। इस कारण खिरकपट्टी के अलावा भट्टागांव, सिंगर्रा, मथुरापुरा, बवेड़ी, कुम्हर्रा में रहने वाली तकरीबन 25-30 हजार की आबादी को समस्या का सामना करना पड़ता था। लेकिन, सड़क के निर्माण के बाद से अब लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्की सड़क का प्रस्ताव सदन की बैठक में दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - रविकांत मौर्य, पार्षद प्रति
कई साल से रास्ते के निर्माण के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। अब जाकर राहत मिलने की संभावनाएं नजर आ रहीं हैं। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। - परविंदर कौर, गृहणी

सड़क के निर्माण को लेकर कई बार प्रशासन से मांग की जा रही थी। लेकिन, समस्या दूर नहीं हो रही थी। अब जाकर समाधान हुआ है। - मोंटू यादव, खिरकपट्टी निवासी
कई बार इस सड़क को बंद कर दिया जाता था, जिससे बच्चे स्कूल और किसान खेत पर नहीं पहुंच पाते थे। लेकिन, अब कोई समस्या नहीं होगी। - रेखा मूलचंद, गृहणी
लगभग एक करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 960 मीटर कच्ची सड़क का डामरीकरण होगा तथा दोनों ओर नालियों का निर्माण कराने के साथ ही पुलिया का 14वें वित्त आयोग से निर्माण कराया जाएगा। - राजेंद्र वर्मा, अवर अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed