फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   khajuraho se kurushetr ke bech 27 aprail se chalegi new train

खजुराहो से कुरुक्षेत्र के बीच 27 अप्रैल से चलेगी नई ट्रेन

Wed, 22 Jan 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
khajuraho se kurushetr ke bech 27 aprail se chalegi new train
नई ट्रेन चलाई जाएगी। - फोटो : ???? ????
खजुराहो से कुरुक्षेत्र के बीच 27 अप्रैल से चलेगी नई ट्रेन
विज्ञापन

झांसी। खजुराहो से कुरुक्षेत्र के बीच 27 अप्रैल से नई ट्रेन चलेगी। प्रतिदिन चलने वाली इस ट्रेन में 21 कोच लगेंगे। इस ट्रेन का संचालन खजुराहो से वाया टीकमगढ़, ललितपुर, झांसी होकर संचालन होगा।
रेल प्रशासन ने ट्रेन नंबर 11901/02 मथुरा- कुरुक्षेत्र- मथुरा (सप्ताह में पांच दिन) को एक नए नंबर 11841/42 खजुराहो- कुरुक्षेत्र नई ट्रेन संरचना के साथ आगरा- धौलपुर- ग्वालियर- झांसी- ललितपुर- टीकमगढ़ के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। यह परिवर्तन खजुराहो से 27 अप्रैल व कुरुक्षेत्र से 28 अप्रैल से प्रभावी होगा। यह ट्रेन नंबर 11841 खजुराहो से शाम 6.35 बजे चलकर, छतरपुर 7.08 बजे, इशानगर 7.32 बजे, खरगापुर 7.57 बजे, टीकमगढ़ रात 8.43 बजे, उदयपुरा 9.07 बजे, ललितपुर 9.50 बजे, झांसी 11.30 बजे, ग्वालियर रात 1.15 बजे, धौलपुर 2.28 बजे, आगरा कैंट 3.07 बजे, मथुरा सुबह 5.25 बजे, पलवल 7.08 बजे, निजामुद्दीन 8.06 बजे, नई दिल्ली 8.25 बजे, सोनीपत 9.36 बजे, पानीपत 10.30 बजे व कुरुक्षेत्र दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 11842 कुरुक्षेत्र से दोपहर 2.55 बजे चलकर, पानीपत 3.50 बजे, सोनीपत शाम 4.26 बजे, नई दिल्ली 6.0 बजे, निजामुद्दीन 6.37 बजे, पलवल रात 8.04 बजे, मथुरा रात 9.22 बजे, धौलपुर 10.58 बजे, ग्वालियर रात 12.10 बजे, झांसी 2.05 बजे, ललितपुर 3.30 बजे, उदयपुरा 4.24 बजे, टीकमगढ़ सुबह 4.48 बजे, खरगापुर 5.33 बजे, इशानगर 5.59 बजे, छतरपुर 6.22 बजे व खजुराहो आठ बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर, दस सामान्य, पांच स्लीपर, दो थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी, एक फर्स्ट और सेेकेंड सम्मिलित कोच लगेगा। यह ट्रेन खजुराहो से कुरुक्षेत्र तक की दूरी 19 घंटे पांच मिनट में पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क क्रांति से नहीं जुड़ेगी खजुराहो लिंक ट्रेन
अभी मानिकपुर से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में एक लिंक ट्रेन नंबर 22447 खजुराहो से चलने के बाद महोबा में आकर जुड़ जाती है। खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस के चलने के बाद खजुराहो लिंक ट्रेन 22447 का संचालन बंद हो जाएगा। इसके बाद मानिकपुर से निजामुद्दीन के बीच चलने यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। इसमें छह सामान्य, छह स्लीपर, पांच थर्ड एसी, दो सेकेंड एसी व एक फर्स्ट एसी कोच लगेगा। साथ ही मानिकपुर से आने वाली ट्रेन का झांसी आने का समय रात 11.10 बजे की जगह रात 10.55 बजे हो जाएगा। झांसी में इस ट्रेन का ठहराव समय दस मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed