फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kaviliyat ke bal pr kamyavi ke jhande fehra rhi hai ladkiya

काबिलियत के बल पर कामयाबी के झंडे फहरा रही हैं महिलाएं

Mon, 18 Jan 2021 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
kaviliyat ke bal pr kamyavi ke jhande fehra rhi hai ladkiya
अमर उजाला की द्वारा आयोजित नारी सशक्तीकरण को लेकर हुए संगोष्ठी में महिलाओं को जानकारी देतीं भाव?
काबिलियत के बल पर कामयाबी के झंडे फहरा रही हैं महिलाएं
विज्ञापन

झांसी। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत महिला सशक्तीकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत के बलबूते पर कामयाबी के झंडे फहरा रही हैं। इस दरम्यान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गई।

सिंधी पंचायत भवन में झूलेलाल सिंधी महिला सेवा मंडल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अनु हीरवानी ने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र हो या देश की रक्षा का महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं। चारू मनचंदानी ने कहा कि महिलाओं को आगे लाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है। हर्षा जैसवानी ने कहा कि समाज के एक तबके में अभी भी महिलाओं की दशा ठीक नहीं है। ऐसे लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इस दरम्यान हर्षा कोडवानी, कोमल रोचलानी, निशा खेमानी, रेखा भम्भानी, रुक्मणि फब्यानी, साधना बचवानी, सरोज जैसवानी, तन्वी बसरानी, योगिता अशवानी आदि ने विचार प्रकट किए। बाद में आभार बबीता हासानी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed