फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kasturba Gandhi Girls Schools will be evaluated

Jhansi News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का किया जाएगा मूल्यांकन

Mon, 01 Jan 2024 11:19 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 01 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi Girls Schools will be evaluated
- परफार्मेंस इंडीकेटर के आधार पर शिक्षक, वॉर्डन, रसोइया को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों के शिक्षक, वॉर्डन, रसोइया के कामों की समीक्षा की जाएगी। शासन ने इसके लिए परफार्मेंस इंडीकेटर भी तय कर दिए हैं।
कस्तूरबा विद्यालयों में अक्सर गड़बड़ियों की शिकायतें आती हैं। योजनाओं का संचालन ठीक से करने और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए अब विद्यालयों का मूल्यांकन शुरू किया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के मुताबिक छात्राओं की नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति, स्टाफ की उपस्थिति, छात्राओं का निपुण मूल्यांकन, खेलकूद और शैक्षिक गतिविधि, अवस्थापना सुविधा, वित्तीय कार्य और सुरक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा। वित्तीय कार्य के आधार पर लेखाकारों का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं रसोइयों का सफाई के आधार पर मूल्यांकन होगा। वॉर्डन का मूल्यांकन 110 अंकों का होगा। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष प्रवेश, प्रेरणा पोर्टल पर प्रतिदिन उपस्थिति, निपुण असेसमेंट टेस्ट, परीक्षा परिणाम, अवस्थापना सुविधाएं और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने इत्यादि के अंक शामिल होंगे। वहीं 80-100 अंक वालों को उत्कृष्ट श्रेणी, 60-79 अंक को उत्तम श्रेणी, 50-59 को संतोषजनक श्रेणी और 50 से कम अंक वाले को असंतोषजनक श्रेणी में रखा जाएगा।
विज्ञापन



कस्तूरबा विद्यालयों के शिक्षकाें और वॉर्डन को छात्राओं की उपस्थिति नियमित दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। - नीलम यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed