फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kargil victory is a symbol of valour and bravery.

Jhansi News: कारगिल विजय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक

Mon, 27 Jul 2026 02:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 27 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kargil victory is a symbol of valour and bravery.
झांसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक सदैव राष्ट्र के प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका त्याग, समर्पण एवं बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर महेश कुमार श्रीवास्तव एवं सूबेदार संजय शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नारायण दास पटेल, संतोष शुक्ला, अमन चंद्र आजाद, शिव कुमार कटियार, उदित नारायण पवार, चित्रलाल सिंह यादव, मनबहादुर रसेली, कैप्टन आरपी सिंह, सूबेदार मेजर आरपी सवाना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed