फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kanwar Yatra taken out amidst chants of 'Bam-Bam Bhole'

Jhansi News: बम-बम भोले के जयकारों के साथ निकली कांवड़ यात्रा

Tue, 11 Aug 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra taken out amidst chants of 'Bam-Bam Bhole'
ककरबई। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं ने खरवांच गांव स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर परिसर से कांवड़ यात्रा शुरू की। यात्रा की शुरुआत आचार्य जानकी प्रसाद गौतम ने पूजा-अर्चन कर की। धसान नदी से जल भरकर कावड़ियों ने प्राचीन कुसमढि़या मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर जमकर झूमे और रास्ते भर बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर उदित विश्वकर्मा, प्रकाश चंद्र गुप्ता, बृजेश सोनी, बप्पा सोनी, अरुण बुधौलिया, पवन यादव, अखिलेश अड़जरिया, मनोहर यादव, अर्जुन कुशवाहा, राजू कुशवाहा, आलोक कुशवाहा, अरविंद नापित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed