फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kanwadis blocked Jhansi-Mauranipur highway

Jhansi News: झांसी-मऊरानीपुर हाईवे पर कांवड़ियों ने लगाया जाम

Sun, 04 Aug 2024 04:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Kanwadis blocked Jhansi-Mauranipur highway
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मध्य प्रदेश के ओरछा तिगैला के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ऑटो एक कांवड़िये को टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे से नाराज कांवड़ियों ने झांसी-मऊरानीपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अफसरों के समझाने पर कांवड़ियों ने रास्ता खोला।
टोड़ी फतेहपुर के पंडवाहा गांव निवासी विक्की पटेल अपने कई साथियों के साथ ओरछा से कांवड़ लेकर मऊरानीपुर की ओर जा रहे थे। शुक्रवार आधी रात को वे लोग ओरछा तिगैला से हाईवे के किनारे से जा रहे थे। तिगैला के पास ही पीछे से आ रहे ऑटो चालक ने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी। वह लहूलुहान हो गया। नाराज कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने मध्य प्रदेश हाईवे पर जाम लगा दिया। कांवड़िये सड़क पर ही बैठ गए। हाईवे पर जाम लगने से गाड़ियों की कतार लगने लगी। झांसी पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने किसी तरह कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद कांवड़िये जाम खत्म करने पर राजी हुए। शनिवार तड़के करीब चार बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed