फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kantenar ne car me mari takkar, 2 ki mot

कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 21 Sep 2019 08:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
kantenar ne car me mari takkar, 2 ki mot
झांसी-ललितपुर राजमार्ग स्थित बिजौली के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक मेडिकल कॉलेज में इलाज कर?
कंटेनर ने कार में मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन

झांसी। झांसी-ललितपुर राजमार्ग स्थित बिजौैली के पास शनिवार को दोपहर में कंटेनर ने ओवरटेक करते समय कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोग बुरी तरह फंस गए। सभी को कार की बाडी काटकर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। दुर्घटना में मृत हुए लोग व घायल ललितपुर से कार में सवार होकर ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार का हालचाल जानने जा रहे थे।
ललितपुर के कोेतवाली स्थित नदीपुरा मोहल्ला निवासी बालकिशन उर्फ संजू (35) ठेकेदारी करते थे। शनिवार दोपहर वह मोहल्ले में ही रहने वाले अपने साथी महेंद्र (28), सौरभ सिंह (45), भज्जू (30) और राकेश (32) के साथ कार में सवार होकर ललितपुुर से दोपहर करीब 12 बजे ग्वालियर में भर्ती एक रिश्तेदार का हाल जानने के लिए निकले। कार को भज्जू चला रहे थे। अभी तीनों बबीना से निकलकर बिजौली हाइवे पर पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर के चालक ने तेजी के साथ ओवरटेक करने का प्रयास किया। नियंत्रण बिगड़ने से अचानक कंटेनर सीधा कार से जा टकराया। कंटेनर की चपेट में आकर कार कुछ दूर तक घिसटने के बाद आगे वाले हिस्से में फंस गई। कंटेनर चालक के ब्रेक लगाते ही झटके के साथ कार सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खबर मिलते ही सीओ सदर केवी अशोक, प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा, चौकी इंचार्ज बिजौली श्रीप्रकाश दुबे समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद कार को कटर से काटने के बाद सभी को बाहर निकाला। तत्पश्चात हाइवे की एंबुलेंस में तैनात डॉ. अशोक राजपूत अपनी टीम के निरंजन पांडेय व कालीचरण के साथ घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने संजू व महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल सौैरभ, भज्जू व राकेश को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों व घायलों के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवोें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक राजमार्ग बंद रहने के कारण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने किया चालक व क्लीनर का पीछा, दोनों भागे
हादसे के बाद कुछ देर तक चालक व क्लीनर घटनास्थल पर थे। इसी बीच लोगों का ध्यान अपनी ओर जाता देख दोनों कंटेनर छोड़कर भागे। यह देखकर ग्रामीणों ने भी दोनों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन इसी बीच एक वाहन के रुकते ही दोनों बैठकर भाग गए। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

चपेट मेें आने से बचे बाइक सवार
जिस समय हादसा हुआ, उस समय घटनास्थल के पास से ललितपुर की तरफ से तीन बाइक सवार निकल रहे थे। टक्कर लगने के बाद जैसे ही कार दूसरी दिशा में आकर सड़क पर गिरी, उसी समय बाइक सवार युवकों का निकलना हुआ। कुछ ही फासले पर बाइक सवार चालकों ने समझदारी का परिचय देते हुए खेतों की तरफ बाइक उतार ली। गनीमत रही कि तीनों बाइक सवार कार की चपेट में नहीं आए। ऐसे में वह भी हादसे का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed