{"_id":"5fecdeec8ebc3e08c21617ef","slug":"kanshiram-colony-10-days-water-problem-jhansi-news-jhs1848263109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कॉलोनी में 10 दिन से जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कॉलोनी में 10 दिन से जलसंकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कांशीराम कॉलोनी में दस दिन से पंप ऑपरेटरों की हड़ताल से जलापूर्ति ठप है। दरअसल, ठेकेदार ने उनको छह माह से वेतन नहीं दिया है। ठेकेदार का कहना है कि जब उसे विभाग से भुगतान मिलेगा, तब वह उनको दे सकेगा। जलसंस्थान के अधिकारी पंप ऑपरेटरों को मनाने में लगे हैं।
झांसी- दतिया मार्ग पर करारी स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में दो हजार क्वार्टर बने हुए हैं। कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी बनाई गई है। जल निगम द्वारा कॉलोनी से दो किलोमीटर दूर हस्तिनापुर में लगाए गए तीन ट्यूबवेल की मदद से टंकी में पानी भरने का काम होता है। ट्यूबवेल और टंकी संचालन के लिए यहां पर सात संविदा पंप ऑपरेटर तैनात हैं। इन ऑपरेटरों ने छह माह से वेतन न मिलने के कारण दस दिन से हड़ताल कर रखी है। इस कारण कॉलोनी में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। मजबूरन स्थानीय लोग कॉलोनी में लगे हैंडपंपों व पास से गुजरी नहर से पानी भरने लगे। चूंकि, कॉलोनी में लगे बारह हैंडपंपों में नौ खराब चल रहे हैं, इस कारण बचे तीन हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए मारामारी मची रहती है। इससे लोगों के समक्ष पेयजल संकट बना हुआ है। खासकर कॉलोनी में रहने वाले उन लोगों की परेशानी और बढ़ गई, जिनके क्वार्टर तीसरी व चौथी मंजिल पर बने हैं। हैंडपंप से पानी भरने के बाद सीढ़ियों से ऊपरी मंजिल तक पानी ले जाना किसी जोखिम से कम नहीं है। कई बार शिकायतों के बाद भी जल संस्थान जलापूर्ति शुरू नहीं कर सका है। इससे पूर्व भी कई बार ऐसी ही स्थिति बन चुकी है। वहीं, जलसंस्थान के सहायक अभियंता व अवर अभियंता मंगलवार दिनभर ऑपरेटरों को समझाने के लिए लगे रहे, लेकिन वे बिना मानदेय के काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं हुए।
- ठेकेदार को पंप ऑपरेटरों का भुगतान करना है। कालॉनी में जलापूर्ति सुचारु हो सके, इसके लिए अधीनस्थ अधिकारी लगातार ऑपरेटरों को मनाने में लगे हैं। जल्द ही समस्या का निदान निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।
सुभाष गंज ट्यूबवेल की बिजली कटी
सुभाष गंज में लगे ट्यूबवेल से आसपास के पांच सौ से अधिक परिवारों को पानी मिलता है। बिजली विभाग ने 14 लाख के बकाए पर मंगलवार को ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया। इससे पंप का संचालन हो गया। इस समस्या के कारण उक्त सभी परिवार पानी को लेकर बेहद परेशान हो रहे हैं।