फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Kanha is seated with Dau and Mata Revathi in Shri Baldau temple.

श्री बलदाऊ मंदिर में दाऊ और माता रेवती संग विराजे हैं कान्हा

Thu, 26 Aug 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanha is seated with Dau and Mata Revathi in Shri Baldau temple.
सदर बाजार के बलदाऊ मंदिर में सजी बलदाऊ, माता रेवती व साथ में कांहा की भव्य प्रतिमाएं। अमर उजाला
झांसी। शहर के श्री बलदाऊ जी मंदिर की महिमा निराली है। सौ वर्ष से भी अधिक प्राचीन यह मंदिर सदर बाजार में स्थित है। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण, बलदाऊ जी और रेवती माता की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां विराजमान हैं।
विज्ञापन

भगवान बलदाऊ जी का यह शहर में एक मात्र मंदिर माना गया है। मंदिर परिसर में हनुमान जी और भगवान भोलेनाथ की मूर्तियां भी विराजमान हैं। मंदिर के पुजारी ह्दयेश शुक्ला ने बताया कि यह मंदिर सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है। मंदिर में लगातार आयोजन किए जाते हैं। हर जन्माष्टमी को रात 12 बजे लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाते हैं। इसके तीसरे दिन भव्य मटकी फोड़ उत्सव कराया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद एकादशी को जल विहार के लिए भगवान की झांकी और विमान यात्रा निकाली जाती है। भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर बधाई गाई जाती है। हर साल रंग पंचमी को उत्सव मनाते हैं। मंदिर के व्यवस्थापक ऋषभ शुक्ला बताते हैं कि जन्माष्टमी को भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है। इस बार 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे मंदिर में हरछठ के दिन भगवान बलदाऊ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटकी फोड़ने की परंपरा है 97 साल पुरानी है...
झांसी। शहर से श्री बलदाऊ जी मंदिर में जन्माष्टमी के बाद होने वाले मटकी फोड़ उत्सव को 97 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सदर में मंदिर के बाहर होने वाले इस उत्सव में दूध, दही, मक्खन और मेवा की एक मटकी काफी ऊंचाई पर बांधी जाती है। इसे तोड़ने वाले को हजारों का पुरस्कार दिया जाता है। वहीं, इसे तोड़ने के लिए सिमरधा, ग्वालटोली, चिरगांव, राजगढ़ सहित दूर-दूर से युवाओं की टोलियां आती हैं। ये सुंदर नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। दिन भर उत्सव चलता है, भव्य मेला भी लगता है, लेकिन इस बार कोरोना काल की वजह से यह आयोजन छोटे स्तर पर मंदिर के भीतर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed