{"_id":"5d98ec7e8ebc3e93b24e41c1","slug":"kanan-mafiya-ne-kiya-moth-thana-prbhari-pr-hamla-kar-luti-jhansi-news-jhs1496683146","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खनन माफिया ने किया थाना प्रभारी पर हमला, लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खनन माफिया ने किया थाना प्रभारी पर हमला, लूटी कार
Sun, 06 Oct 2019 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:22 AM IST
Firing on sho
- फोटो : अमर उजाला
खनन माफिया ने शनिवार की रात दुस्साहसिक तरीके से मोंठ थाने के इंस्पेक्टर पर हमला बोल दिया। इस दौरान हवाई फायरिंग की गई। इस घटना में इंस्पेक्टर के सिर व चेहरे पर चोटें आईं हैं। घटना को अंजाम देने के बाद माफिया अपने साथी के साथ कार भी लूट ले गए। घटना की जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से पुलिस को बाइक व कारतूस मिले हैं।
बरामद बाइक पर पुलिस लिखा हुआ है। देर रात डीआईजी व एसएसपी ने मोंठ में डेरा डाल लिया है। पुलिस इलाके मेें दबिश देकर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। घायल इंस्पेक्टर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मोंठ प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र सिंह चौहान ने दो दिन पहले अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की थी। एक माफिया का ट्रक सीज कर दिया था। इससे माफिया खुन्नस खाए हुए था।
शनिवार की रात मोंठ इंस्पेक्टर कानपुर से अपनी कार से मोंठ आ रहे थे। माफिया ने रास्ते में उनको फोन कर कहा कि वह मिलना चाहता है। इस पर इंस्पेक्टर ने मोंठ से पहले हाइवे पर मिलने के लिए कहा। जैसे ही वहां कार से इंस्पेक्टर पहुंचे खनन माफिया ने गोली चला दी। गोली उनके बगल से निकल गई। इसके बाद माफिया व उसके साथी ने इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों इंस्पेक्टर की कार लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी इंस्पेक्टर ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर दूर निकल चुके थे। घायल इंस्पेक्टर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पाकर डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक देहात राहुल मिठास समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। देर रात पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी रही।