फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kali train ko 130 kilometer prti hourse ki speed se dotaya

खाली ट्रेन को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया

Fri, 17 Jan 2020 07:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
kali train ko 130 kilometer prti hourse ki  speed se dotaya
हाईस्पीड के दौरान ट्रायल पर ट्रेन। - फोटो : ???? ????
खाली ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया
विज्ञापन

झांसी। रिसर्च डिजाइन स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम ने शुक्रवार को 24 कोचों की एक खाली ट्रेन को बीना- झांसी- आगरा के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया। रास्ते में दो छोटे जानवर जरूर इंजन से कट गए, लेकिन ट्रायल सफल रहा। ट्रेन ने झांसी से आगरा की दूरी 2.30 घंटों में पूरी की।
अभी शताब्दी, राजधानी और गतिमान एक्सप्रेस को 130 किलोमीटर प्रति घंटा और दूरंतो एक्सप्रेस को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जाता है। जबकि एक्सप्रेस ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई जा रही है। रेलवे बोर्ड मथुरा से बीना के बीच सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को आरडीएसओ की टीम ने 24 कोचों की खाली ट्रेन को बीना से झांसी और झांसी से आगरा तक 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाया। इस ट्रेन ने झांसी से आगरा की दूरी 2.30 घंटों में पूरी की।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली से मुंबई तक हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाने के लिए आरडीएसओ लगातार पटरियों के परीक्षण में लगा है। इसके लिए अलग- अलग खंडों में स्पेशल गाड़ी दौड़ाकर पटरियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed