फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   kal se chalega mition indhnus

कल से चलेगा मिशन इंद्रधनुष

Sun, 22 Apr 2018 01:53 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 22 Apr 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
kal se chalega mition indhnus
doctor, jhansi news - फोटो : demo
ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जनपद में पहली बार मिशन इंद्रधनुष अभियान 23 से 27 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसके लिए मिशन इंद्रधनुष की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई, जिसमें सभी एमओआईसी, एएनएम और बाल विकास परियोजना अधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि कि यह अभियान 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं में शत-प्रतिशत टीकाकरण करना है। संबंधित ग्रामों में सर्वे किया जा चुका है। वहीं, मिशन को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान और सुपरविजन प्लान तैयार किए जा चुके हैं। इसके अलावा पोर्टल के लिए यूजर नेम व पासवर्ड भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इस मिशन के तहत जिले के सात विकासखंडों के 36 गांवों को चुना गया है। इन गांवों में टीकाकरण से छूटे हुए 669 बच्चों एवं 234 गर्भवती महिलाओं को लक्षित किया गया है जिसकी रिपोर्टिंग केंद्र स्तरीय पोर्टल पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन


अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मोंठ में 53 बच्चों व 10 गर्भवती महिलाओं को लक्षित किया गया है। बड़ागांव में 84 बच्चों व 37 गर्भवती महिलाओं, बंगरा में 133 बच्चों व 38 महिलाओं, बामौर में 35 बच्चों व 9 गर्भवतियों, चिरगांव में 48 बच्चों व 16 महिलाओं, गुरसराय में 136 बच्चों व 83 महिलाओं एवं मऊरानीपुर में 180 बच्चों व 41 गर्भवती महिलाओं को लक्षित किया गया है। इसके अलावा 21 गांवों को प्रदेश स्तर की ओर से शामिल किया गया है। बंगरा से सकरार व गुदरी-रानीपुर, बबीना से हंसारी गिर्द प्रथम व सिमरवारी, बामौर से चमरौआ, मडोरी व गांधीनगर, बड़ागांव से अंबाबाय व मजपतियापुर, बरुआसागर से अंबेडकर नगर, मऊरानीपुर से स्यावरी गोपाल गंज उत्तरी, मोंठ से बम्ह्रौली व अशोकनगर, समथर से डॉ. अंबेडकर नगर, चिरगांव से अममरगढ़ व चमरयाना एवं गुरसराय से भसनेह, इटवा दरवाजा, मातवाना पूर्व को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी गांवों की रिपोर्ट राज्य स्तर पर की जाएगी। मिशन इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत 2 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है। कार्यक्रम के जरिए दो वर्ष की आयु के हर बच्चे और उन गर्भवती माताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है, जो टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत यह सुविधा नहीं पा सके हैं। मिशन इंद्रधनुष अंतर्गत 2020 तक पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत 90 प्रतिशत क्षेत्रों को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed