{"_id":"681a5ed91070f8ab550aedff","slug":"just-six-hours-after-inauguration-water-entered-the-walls-of-the-waiting-room-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-549147-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लोकार्पण के छह घंटे बाद ही प्रतीक्षालय की दीवारों में उतर आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लोकार्पण के छह घंटे बाद ही प्रतीक्षालय की दीवारों में उतर आया पानी
विज्ञापन
निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे हैं सवाल, 13.65 लाख की लागत से किया गया है तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 13.65 लाख रुपये की लागत से बनाए गए प्रतीक्षालय की दीवारों से लोकार्पण के महज छह घंटे बाद ही पानी उतर आया। इन परिस्थितियों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
तीमारदारों और मरीजों की सुविधा के लिए गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में माता शबरी प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है। सोमवार को दोपहर तकरीबन एक बजे प्रतीक्षालय का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने किया था। इसके कुछ समय बाद मूसलाधार बारिश हो गई। बारिश का क्रम तकरीबन दो घंटे तक बना रहा। शाम को जब लोग प्रतीक्षालय पहुंचे तो उन्हें प्रतीक्षालय की दीवारों पर पानी उतरा हुआ मिला। इस स्थिति में लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते देखे गए।
बता दें कि प्रतीक्षालय का निर्माण बुंदेलखंड विकास निधि से 13.65 लाख रुपये से उत्तर प्रदेश सहकारी विधायन एवं शीतगृह संघ लिमिटेड पैक्सफेड द्वितीय झांसी द्वारा किया गया है। इस संबंध में पैक्सफेड सहायक अभियंता सागर शुक्ला ने बताया कि बारिश का पानी प्रतीक्षालय की दीवारों से कैसे टपक रहा है, इसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।