फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Junior doctor suspended in case of newborn's death

Jhansi News: नवजात की मौत के मामले में जूनियर डॉक्टर निलंबित

Sun, 26 Jan 2025 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Junior doctor suspended in case of newborn's death

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मेडिकल कॉलेज में जन्मी बेटी को समय से उपचार न मिलने से हुई मौत के मामले में जूनियर डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा, जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।



ललितपुर के मडावरा थानांतर्गत गांव तलऊ निवासी सोनू परिहार की गर्भवती पत्नी राजाबेटी की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। स्त्री रोग विभाग में राजाबेटी को भर्ती कर तत्काल उपचार शुरू किया गया। शुक्रवार सुबह बेटी ने जन्म लिया मगर वह रोई नहीं। जब जांच की तो सांस लेने में भी दिक्कत होने का पता चला। उसे डॉक्टर ने तुरंत एनआईसीयू (न्यूबोर्न इंटेंसिव केयर यूनिट) में भेजा।
विज्ञापन


पिता बेटी को गोद में लेकर एनआईसीयू पहुंचा, जहां डे ड्यूटी इंचार्ज ने जीवन रक्षक उपचार देकर बेड खाली न होने की बात कहकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वह निजी एंबुलेंस से बेटी को लेकर महिला जिला अस्पताल पहुंचा मगर यहां भी बेड खाली नहीं मिला। पिता फिर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचा मगर कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके चलते, नवजात बेटी की मौत हो गई। इस मामले में बाल रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. ओमशंकर चौरसिया ने जूनियर डॉक्टर अनूप कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि जूनियर डाॅक्टर को निलंबित कर दिया है। अब वह कोई ड्यूटी नहीं करेंगे। पूरे मामले की जांच टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed