फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Junior Doctor protest

जूनियर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध दर्ज कराया विरोध, हड़ताल की चेतावनी

Sat, 29 Feb 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Junior Doctor protest
मेडिकल कॉलेज में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करते जूनियर डॉक्टर। - फोटो : REPORTERS
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में महिला इंस्पेक्टर और जूनियर डॉक्टर के बीच हुए विवाद के मामले में शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। जूनियर डॉक्टरों ने मुकदमा दर्ज न होने पर शनिवार से हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीते बुधवार की सुबह मेडिकल कालेज के नेत्र विभाग के ओपीडी में इलाज कराने पहुंचीं महिला इंस्पेक्टर पूनम शर्मा और जूनियर डाक्टरों के बीच तनातनी हो गई थी। इंस्पेक्टर ने जूनियर डाक्टरों पर धक्का-मुक्की और हाथापाई का आरोप लगाया था, जबकि जूनियर डाक्टरों का कहना था कि इंस्पेक्टर ने इंतजार करने को लेकर स्टाफ के साथ गालीगलौज कर मारपीट कर दी थी। इंस्पेक्टर पूनम शर्मा ने डाक्टरी कराने के बाद छेड़खानी व मारपीट किए जाने की तहरीर नवाबाद पुलिस को दी थी। नवाबाद पुलिस ने डॉ. अंजलि समेत तीन-चार अज्ञात डॉक्टरों पर छेड़खानी व मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार को जूनियर डॉक्टर बिफर गए। उन्होंने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही कॉलेज प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक को मांगपत्र सौंपा। पत्र में मांग की गई कि इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज कराई झूठी एफआईआर और सारे आरोप 12 घंटे में वापस हों। झूठे आरोप लगाने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही जूनियर डॉक्टर की तरफ से भी एफआईआर दर्ज की जाए। मांग पूरी न हुई तो हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों से मिला कॉलेज प्रशासन
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों और कुछ विभागाध्यक्षों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। कॉलेज अधिकारियों ने जूनियर डॉक्टरों तो पुलिस अधिकारियों ने इंस्पेक्टर का पक्ष लिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed