{"_id":"5d2ccdf28ebc3e6c9f0f73a4","slug":"jhansis-ravi-in-bollywood-film-shri-devi-bunglow-jhansi-news-jhs143638782","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘श्रीदेवी बंगलो’ में नजर आएंगे झांसी के रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘श्रीदेवी बंगलो’ में नजर आएंगे झांसी के रवि
विज्ञापन
फिल्म अदाकारा प्रिया प्रकाश के साथ शूटिंग के दौरान झांसी के रवि।
‘श्रीदेवी बंगलो’ में नजर आएंगे झांसी के रवि
झांसी। बड़े पर्दे की नामी कलाकार श्रीदेवी पर बॉलीवुड में बायोपिक तैयार की जा रही है, जिसका नाम ‘श्रीदेवी बंगलो’ है। इस फिल्म में शहर क्षेत्र के आतियां तालाब निवासी कलाकार रवि रायकवार नजर आएंगे। हाल में उन्होंने फिल्म के लिए ऑडीशन दिया, जिसमें उनका चयन हुआ है। चयन के बाद सोशल मीडिया पर कई फिल्मी कलाकारों के साथ उनकी फोटो वायरल हो रही हैं।
कलाकार बनने का सपना संजोय रवि ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कुछ दिन पूर्व श्रीदेवी की बायोपिक की शूटिंग के लिए मुंबई में ऑडीशन हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी अदाकारी का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए चुना और आज वह सेट पर फिल्म के कुछ हिस्से को बड़े कलाकारों के साथ शूट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में साउथ की कलाकार प्रिया प्रकाश, अरबाज खान और प्रियांशु चटर्जी रोल अदा कर रहे हैं। सेट पर शूटिंग के दौरान रवि ने अरबाज खान के साथ ली गई सेल्फी पोस्ट की गई है, जो इस वक्त सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है।
रवि ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से बड़े पर्दे पर काम करने का सपना संजोया हुआ था, जो पूरा नहीं हो रहा था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। मध्यम वर्ग परिवार में पलने वाले रवि के इस बड़े सपने को पूरा करने में आर्थिक रूप से उनके पिता राजकुमार और मां गीता असमर्थ थे। बावजूद, बेटे के इस हौसले को कम नहीं होने दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रवि ने अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया।