फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi's foundation date fixed as 31 January 1618, celebration to be held every year

Jhansi News: झांसी की स्थापना तिथि 31 जनवरी 1618 तय, हर साल मनेगा जश्न

Sun, 19 Jan 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Jhansi's foundation date fixed as 31 January 1618, celebration to be held every year

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दो साल से चल रही कवायद के बाद आखिरकार झांसी की स्थापना तिथि 31 जनवरी 1618 तय हो गई। ओरछा गजेटियर के हवाले से कहा गया है कि इसी दिन ओरछा के राजा वीर सिंह जूदेव ने झांसी किले की नींव रखी थी। अब हर साल इसी तारीख को झांसी की स्थापना तिथि का जश्न मनाया जाएगा।



नगर निगम की ओर से गठित विशेषज्ञ समिति की शनिवार को बैठक हुई। विशेषज्ञों ने कहा कि ओरछा के राजा वीरसिंह जूदेव ने बंगरा पहाड़ी पर एक किला बनवाया था, जिसे अब झांसी का किला कहते हैं। इसके साथ ही राज्य की सुरक्षा के लिए 52 गढि़यों का निर्माण कराया था। ओरछा गजेटियर के अनुसार, जिस दिन इन गढि़यों की नींव डाली गई, उस दिन बसंत पंचमी और तिथि 31 जनवरी 1618 थी। कुछ समय बाद किला आकार लेने लगा था। इसके एक दिन राजा वीर सिंह जूदेव और जैतपुर के राजा ओरछा की सबसे ऊंची छत पर बैठक कर रहे थे। तभी उन्होंने झांसी की ओर देखा और कहा कि कुछ झाईं सी दिखाई दे रही है। कालांतर में वीर सिंह जूदेव का झाईं सी कहना ही झांसी कहा जाने लगा।
विज्ञापन


बैठक में आईं तिथियों में 31 जनवरी 1618 को झांसी की स्थापना तिथि के लिए सबसे उपयुक्त माना गया। बैठक में मेयर बिहारीलाल आर्य, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, मुख्य नगर लेखा परीक्षक नरेंद्र सिंह गर्खाल, कर निर्धारण अधिकारी राधे श्याम पटेल, पार्षद कन्हैया कपूर, महेश गौतम, अंकित सहारिया, उमेश जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






विशेषज्ञों की समिति में ये रहे शामिल



स्थापना तिथि तय करने के लिए बनी टीम में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, पुरातत्व विशेषज्ञ अनुभा श्रीवास्तव, इतिहासकार मुकुंद मेहरोत्रा, पर्यटन अधिकारी कीर्ति, पुरातत्व विशेषज्ञ एसके दुबे, शिक्षाविद् नीति शास्त्री, मनोज गौतम आदि रहे।





इन तिथियों पर भी हुआ दावा



विशेषज्ञों ने बैठक में 14 मार्च और 20 मार्च 1729, 18 नवंबर 1817 को स्थापना तिथि मानने पर सुझाव दिया गया। इसे मानने के पीछे तर्क दिए गए। एक सदस्य ने बताया कि अंग्रेज हुकूमत ने 1861 में रानी लक्ष्मीबाई का संपूर्ण क्षेत्र (झांसी, करैरा, भांडेर) को सिंधिया महाराज को सौंप दिया था। इसे वापस लेने के लिए 24 फरवरी 1886 को करार हुआ। इसका विधिवत पंजीकरण 18 सितंबर 1886 को ग्वालियर के सब रजिस्ट्रार के यहां 15 लाख रुपये में हुआ था। ऐसे में इस तिथि पर भी विचार किया जा सकता है।


वर्जन..

ओरछा गजेटियर के रिकॉर्ड के अनुसार, सर्वसम्मति से विशेषज्ञों की समिति ने 31 जनवरी 1618 को झांसी का स्थापना तिथि माना है। इसी दिन किले की नींव रखी गई थी। अब हर साल 31 जनवरी को झांसी की स्थापना तिथि मनाई जाएगी। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed