फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi youth infected in Goa

झांसी का युवक गोवा में संक्रमित

Fri, 03 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jhansi youth infected in Goa
झांसी। शहर का रहने वाला एक युवक गोवा में कोरोना की चपेट में आ गया है। युवक वहीं पर रहकर काम करता है। आईडी कार्ड में झांसी का पता होने के चलते एक्टिव केस यहां का दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना शासन को भेजी है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर से जारी सूचना में झांसी में कोरोना का एक एक्टिव केस दिखने पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी एक-दूसरे को फोन करके एक्टिव केस के बारे में जानकारी जुटाते रहे। बाद में पता चला कि युवक झांसी का रहने वाला है मगर गोवा में काम करता है। मौजूदा समय में भी वो वहीं पर है। कोरोना की जांच कराने के दौरान जब उसने आईडी कार्ड जमा किया, तो उसमें झांसी का पता दर्ज था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई तो झांसी में कोरोना का एक एक्टिव केस दिखाने लगा। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि शासन और गोवा के सीएमओ को इसकी जानकारी दे दी गई है। मौजूदा समय में झांसी में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed