फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Young man dies in accident, vehicles crush his body for hours

Jhansi: हादसे में युवक की मौत, घंटों शव को कुचलते रहे वाहन, हाईवे पर 100 मीटर दूर तक फैले मिले शरीर के टुकड़े

Sun, 05 Apr 2026 06:28 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Apr 2026 06:28 AM IST
सार

शव के क्षत-विक्षत हो जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने टुकड़ों को किसी तरह समेटकर उसे चीरघर भिजवाया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Jhansi: Young man dies in accident, vehicles crush his body for hours
हाईवे पर शव को कुचलते रहे वाहन। - फोटो : istock

विस्तार

झांसी-शिवपुरी हाईवे पर डेली गांव के सामने शनिवार सुबह हादसे में युवक की मौत हो गई। यहां पड़े शव को कई घंटे तक भारी वाहन कुचलते हुए गुजरते रहे। इस वजह से शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। टुकड़े हाईवे पर 100 मीटर दूर तक मिले। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने टुकड़ों को किसी तरह समेटकर उसे चीरघर भिजवाया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डेली गांव स्थित भाव्या गार्डन के सामने तड़के यह हादसा हुआ। सुबह 7 बजे राहगीरों ने हाईवे पर जगह-जगह शरीर के टुकड़े पड़े देखे। उन लोगों ने पहले इसके जानवर के शरीर होने का अनुमान लगाया लेकिन, पास में जाने पर शव युवक का निकला। रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। उसने किसी तरह शव को हाईवे से हटवाया। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक शव के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed