{"_id":"69d915aac9b9a05bac0ab6f2","slug":"jhansi-young-man-committed-suicide-by-swallowing-poison-had-a-love-marriage-four-years-ago-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: युवक ने जहर निगलकर दी जान, चार साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी के घर छोड़ने से था तनाव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: युवक ने जहर निगलकर दी जान, चार साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी के घर छोड़ने से था तनाव में
Fri, 10 Apr 2026 08:52 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:52 PM IST
सार
परिजनों के मुताबिक, सुबोध शराब पीने का आदी था। अक्सर इस वजह से पत्नी से विवाद होता था। करीब एक साल पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद से सुबोध अवसाद में रहने लगा था।
विज्ञापन
सुसाइड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमनगर थाने के गढ़िया गांव निवासी सुबोध उर्फ गोलू (35) ने बृहस्पतिवार रात जहर निगल लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। घबराहट होने पर मां के पास पहुंचकर जहर निगलने की बात बताई। मां से खुद को बचा लेने की बात कहने लगा। यह सुनकर मां घबरा उठी। तुरंत उसे ले जाकर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पत्नी के घर से चले जाने के बाद वह तनाव में रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुबोध मां एवं दो भाइयों के साथ रहता था। जीविकोपार्जन के लिए निजी वाहन चलाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब चार साल पहले उसने एक युवती से लव मैरिज की थी। वह शराब पीने का भी आदी था। अक्सर इस वजह से पत्नी से विवाद होने लगा। करीब एक साल पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद से सुबोध अवसाद में रहने लगा। शराब भी ज्यादा पीता था। बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में घर आने के बाद सीधे अपने कमरे में चला गया। करीब एक घंटे बाद बाहर आकर मां से जहर निगल लेने की बात बताई। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। परिवार में मां समेत दो भाई एवं दो बहन हैं। भाई छोटे हैं जबकि बहन उससे बड़ी हैं। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।