फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Young female bank employee hangs herself; she worked in Chhatarpur.

Jhansi: बैंककर्मी युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान, छतरपुर में करती थी जाॅब

Thu, 11 Jun 2026 10:54 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Jun 2026 10:54 PM IST
सार

द्रोपती परिवार की एकलौती बेटी थी और उसके दो बड़े भाई वीरेंद्र और जितेंद्र है। परिजनों ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार के बाद वह छतरपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग करेंगे।

विज्ञापन
Jhansi: Young female bank employee hangs herself; she worked in Chhatarpur.
सुसाइड।

विस्तार

छतरपुर में बैंक में काम करने वाली युवती फांसी के फंदे पर झूल गई। युवती का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। युवती किराए के मकान में रहती थी।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के गांव आमखेरा थाना ईशानगर छतरपुर में रहने वाली द्रोपती (26) एक बैंक में पिछले तीन साल से जॉब कर रही थी। मृतका के ममेरे भाई हरिकिशोर कुशवाहा ने बताया कि वह किराए के मकान में रहती थी। चार जून को दोपहर तीन बजे द्रोपती से मां श्याम देवी से बात हुई। इसके बाद शाम सात बजे पुलिस ने फोन कर बताया कि द्रोपती फांसी के फंदे पर झूल गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां से द्रोपती को डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि द्रोपती का मोबाइल पुलिस के पास है और कमरा भी सील कर दिया है। द्रोपती परिवार की एकलौती बेटी थी और उसके दो बड़े भाई वीरेंद्र और जितेंद्र है। परिजनों ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार के बाद वह छतरपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed