फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Woman throws stone at SDM's car, had reached SDM office with her husband

Jhansi: महिला ने एसडीएम की गाड़ी पर मारा पत्थर...शीशा क्षतिग्रस्त, आरोप लगाया- की गई वाहन चढ़ाने की कोशिश

Wed, 31 Dec 2025 01:18 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 31 Dec 2025 01:18 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि वह कई दिनों से अपनी समस्या को लेकर चक्कर काट रही है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। गाड़ी के आगे खड़े होने पर गाड़ी उस पर चढ़ाने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
Jhansi: Woman throws stone at SDM's car, had reached SDM office with her husband
गाड़ी पर पत्थर फेंकने के बाद महिला से बात करता प्रशासन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोमवार की दोपहर एसडीएम कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। पति के साथ चकबंदी का प्रकरण लेकर पहुंची महिला ने वहां खड़ी एसडीएम की गाड़ी पर पत्थर मार दिया, जिससे वाहन का आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। दंपती के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में तहरीर दी गई है। महिला का आरोप है कि अपनी समस्या को लेकर कई दिनों से वह कार्यालय के चक्कर काट रही थी। उस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन



पुलिस ने दंपती को हिरासत में लिया
सोमवार की दोपहर ग्राम विजरवारा निवासी बृजभूषण लिटोरिया अपनी पत्नी भारती देवी के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वह चकबंदी संबंधी प्रकरण लेकर एसडीएम कार्यालय आए थे। इसी दरम्यान कार्य न होने से गुस्साई भारती देवी ने परिसर में खड़ी एसडीएम की गाड़ी पर पत्थर मार दिया, जिससे गाड़ी का आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय गाड़ी में चालक मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दंपती को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



प्राथमिकी दर्ज कराई गई
इस संबंध में उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर ने बताया कि महिला का प्रकरण चकबंदी न्यायालय से संबंधित हैं, जिसके संबंध में पूर्व में कई बार उनको अवगत कराया गया हैं। संदर्भित प्रकरण में राजस्व विभाग के स्तर से कोई कार्यवाही अपेक्षित नहीं हैं। यह जानते हुए भी महिला के द्वारा ऐसा कृत्य किया गया है। वाहन चालक के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर थाना मऊरानीपुर में दे दी गई है। वहीं, महिला ने आरोप लगाया कि वह कई दिनों से अपनी समस्या को लेकर चक्कर काट रही है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि गाड़ी के आगे खड़े होने पर गाड़ी उस पर चढ़ाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम की गाड़ी पर पत्थर फेंकने के बाद महिला से बात करता प्रशासन, वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed