फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Woman duped by superstition, duped of jewellery and cash worth Rs 20 lakh

Jhansi: अंधविश्वास में महिला को फांसकर ठगे 20 लाख के जेवर व नकदी, घर में संकट आने वाला है कहकर डराया

Sun, 19 Apr 2026 06:30 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 19 Apr 2026 06:30 AM IST
सार

आरोपी ने खुद को आध्यात्मिक समस्याओं का समाधान करने वाला बताकर महिला को अपने झांसे में ले लिया। ठग ने कहा कि घर पर बड़ा संकट आने वाला है। उसकी बात न मानने पर अनहोनी हो जाएगी। यह सुनकर महिला बुरी तरह घबरा उठी।

विज्ञापन
Jhansi: Woman duped by superstition, duped of jewellery and cash worth Rs 20 lakh
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंधविश्वास में एक महिला को फंसाकर शातिर उससे करीब बीस लाख रुपये के जेवर एवं नकदी ठग ले गया। इसका पता चलने पर परिजन विवाहिता को लेकर सीपरी बाजार थाने पहुंचे। अज्ञात जालसाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। अब पुलिस मोबाइल नंबर के सहारे ठग को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


घर पर बड़ा संकट आने वाला है कहकर डराया
सीपरी बाजार के आल्हा घाट निवासी भारत भूषण ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी सृष्टि साहू से मोबाइल पर मैसेज के जरिये संपर्क किया। आरोपी ने खुद को आध्यात्मिक समस्याओं का समाधान करने वाला बताया। बातचीत के बीच उसकी पत्नी को अपने झांसे में ले लिया। ठग ने सृष्टि को यह कहते हुए डरा दिया कि घर पर बड़ा संकट आने वाला है। उसकी बात न मानने पर अनहोनी हो जाएगी। बच्चे की मौत हो जाने की बात कहकर उसे डराया। यह सब सुनकर वह बुरी तरह घबरा उठी। उसके बाद आरोपी के कहने के मुताबिक 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:45 बजे सोने-चांदी के जेवरात, करीब एक किलो चांदी, कीमती बर्तन और 80 हजार रुपये अपने साथ ले गया। इस संपत्ति की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये है। आरोपी ने कई फोटो और वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
13 अप्रैल को भारत भूषण को इसका पता चला। पत्नी को भी ठगी का अहसास हुआ। दंपती तुरंत सीपरी बाजार थाने पहुंचे। थाना प्रभारी जयप्रकाश चौबे के मुताबिक उनकी तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन कराई जा रही है। आरोपी के इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर के सहारे पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed