फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi will become a hub of tourism, government opened treasury

Jhansi News: पर्यटन का हब बनेगा झांसी, सरकार ने खोला खजाना

Tue, 05 Mar 2024 01:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 05 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jhansi will become a hub of tourism, government opened treasury
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। झांसी को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने और प्राचीन धरोहरों को सहेजने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। बुंदेलखंड में पर्यटन सुविधाओं के विकास पर 41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट से पर्यटन स्थलों पर आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगीं। साथ ही पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट, फूड प्लाजा और होम स्टे शुरू किए जाएंगे। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंडल में पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया।
बुंदेलखंड में बड़ी संख्या में पर्यटन स्थल हैं। मगर इनका विकास न होने से पर्यटक कम ही संख्या में यहां आते हैं। अब प्रदेश सरकार ने पर्यटन स्थलों का विकास करने और सूरत संवारने के लिए पहल की है। पर्यटन विकास योजना के तहत झांसी में मऊरानीपुर के केदारेश्वर मंदिर, बरुआसागर किला, मढि़याघाट, टहरौली का लठवारा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर, गुरसराय वाली माता का तालाब, पारीछा तापीय विद्युत गृह स्थित बुद्ध विहार केंद्र, मोंठ किले का पर्यटन विकास किया जाएगा। वहीं मोंठ स्थित ध्वार माता मंदिर, मऊरानीपुर की सुखनई नदी के किनारे भी विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा ललितपुर में बालाबेहट किले से बस स्टैंड तक सीसी रोड का निर्माण, मड़ावरा किले में पार्किंग एवं पर्यटन सुविधा के काम, सौंरई किले की सुरक्षा एवं पर्यटन सुविधा, बानपुर किले में पार्किंग, मड़ावरा किले पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगीं। अमझरा घाटी, बंदरगुहा, ककरावल जल प्रपात और बादरौन में भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालौन के इटौरा माधव गढ़ नटी घाट, अक्षरा देवी मंदिर, शारदा माता मंदिर, जालौन किला घाट, कालपी का वेदव्यास मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम होगा। सोमवार को इन सभी पुरातत्व और पर्यटक स्थलों पर होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही यहां काम शुरू हो गए। झांसी एनआईसी में शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी ने कार्यक्रम का प्रसारण देखा और अफसरों को विकास याेजनाओं को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति, पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज यादव, संग्रहालय की वीथिका सहायक उमा पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed