फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Water supply stalled in two-thirds of the area, leakage occurred near Bijauli Growth Centre.

Jhansi: दो तिहाई इलाकों में ठप रही जलापूर्ति, बिजौली ग्रोथ सेंटर के पास मुख्य पाइप लाइन में हुआ लीकेज

Mon, 22 Dec 2025 09:05 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 22 Dec 2025 09:05 AM IST
सार

बिजौली ग्रोथ सेंटर के पास मुख्य पाइप लाइन में हुए लीकेज की मरम्मत करीब 14 घंटे में पूरी हो सकी। मरम्मत के चलते महानगर के दो तिहाई इलाकों में रविवार को पानी नहीं मिला।

विज्ञापन
Jhansi: Water supply stalled in two-thirds of the area, leakage occurred near Bijauli Growth Centre.
नल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजौली ग्रोथ सेंटर के पास मुख्य पाइप लाइन में हुए लीकेज की मरम्मत करीब 14 घंटे में पूरी हो सकी। मरम्मत के चलते महानगर के दो तिहाई इलाके समेत पीएसी राजगढ़, मेडिकल कॉलेज, भेल समेत कई इलाकों में रविवार को पानी नहीं मिला। मरम्मत पूरा होने से सोमवार से इन इलाकों में जलापूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन



यह क्षेत्र हुए प्रभावित
कुछ दिनों पहले झांसी-ललितपुर हाईवे पर बिजौली स्थित ग्रोथ सेंटर के पास अदाणी टोटल गैस कंपनी ने गैस लाइन बिछाते समय मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। इस वजह से वहां कई दिनों से पानी जमा हो रहा था। रविवार सुबह आठ बजे से जल निगम की ओर से मरम्मत कार्य आरंभ कराया गया। इसके चलते माताटीला बांध से बबीना के रास्ते जलापूर्ति बंद करनी पड़ी। रविवार को कैंट बोर्ड झांसी, बबीना, भेल, यूपीएसआईडीसी, आरएसपीएल, रामनाथ सिटी, पीएसी राजगढ़, एमईएस, मेडिकल कॉलेज समेत झांसी महानगर के करीब दो तिहाई इलाकों में सुबह एवं शाम जलापूर्ति नहीं हो सकी। हालांकि, दतिया फिल्टर की ओर से होने वाली जलापूर्ति पूर्ववत रही। जल निगम की ओर से मरम्मत के दौरान ड्रिल मशीन से खोदाई की गई लेकिन नीचे पत्थर मिलने की वजह से अलग-अलग जगह खोदाई करानी पड़ी।
विज्ञापन


सोमवार से होगी जलापूर्ति
जल निगम की ओर से शाम छह बजे तक मरम्मत पूरी हो जाने की बात कही गई थी लेकिन कई जगह अलग-अलग खोदाई करने से रात करीब दस बजे मरम्मत कार्य पूरा हो सका। अब सोमवार से ही जलापूर्ति आरंभ हो सकेगी। अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक पाइप लाइन के मरम्मत का काम रविवार को करा लिया गया। सोमवार से नियमित आपूर्ति आरंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



टैंकर से हुई जलापूर्ति
जिन इलाकों में दो पालियों में जलापूर्ति नहीं हो सकी वहां जल संस्थान की ओर से टैंकर भेजे गए। सीपरी बाजार, आवास विकास कॉलोनी, नंदनपुरा, तालपुरा, सीपी मिशन समेत अन्य मोहल्लों में भी टैंकर भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed