{"_id":"68bd19efdde6a4c06e0ca04e","slug":"jhansi-ward-boys-and-fourth-class-employees-of-medical-college-will-be-seen-in-uniform-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मी दिखेंगे यूनिफॉर्म में, प्रशासन ने ड्रेस कोड किया लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मेडिकल कॉलेज के वार्ड बॉय और चतुर्थ श्रेणी कर्मी दिखेंगे यूनिफॉर्म में, प्रशासन ने ड्रेस कोड किया लागू
Sun, 07 Sep 2025 11:07 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:07 AM IST
सार
वार्ड बॉय लाल चौखाना और चतुर्थ श्रेणी कर्मी नीली ड्रेस में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने वार्ड बॉय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की ड्रेस का निर्धारण कर दिया है। आज से वार्ड बॉय लाल चौखाना और चतुर्थ श्रेणी कर्मी नीली ड्रेस पहनेंगे। शनिवार को इमरजेंसी में कार्यरत कर्मियों को ड्रेस दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि बिना ड्रेस वार्ड बॉय व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के होने की वजह से अक्सर भ्रम की स्थिति बन जाती है। निरीक्षण के दौरान तीमारदार अथवा मेडिकल कर्मी में भेद करना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का निदान करने के लिए ड्रेस का निर्धारण कर दिया गया है।
प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि फिलहाल इमरजेंसी के कर्मियों को ड्रेस का वितरण कर दिया है। जल्द ही वार्डों में कार्यरत कर्मियों को ड्रेस दी जाएगी। आदेश कर दिए हैं कि गले में परिचय-पत्र डालना अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्रवाई होगी।