फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi UP minister Nand Gopal Gupta send youth injured in the road accident

Jhansi: यूपी सरकार के मंत्री नंदगोपाल ने निभाया फर्ज- फ्लीट रुकवाकर सड़क हादसे में घायल युवक को भेजा अस्पताल

Wed, 20 Jul 2022 06:52 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 20 Jul 2022 06:52 PM IST
सार

झांसी दौरे के बाद बुधवार दोपहर मंत्री नंदी लखनऊ लौट रहे थे। पारीछा के पास रास्ते में एक बाइक सवार युवक दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में पड़ा था। यह देखते ही मंत्री नंदी ने तुरंत फ्लीट रुकवाई और अपने साथ के पुलिसकर्मियों के साथ युवक को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

विज्ञापन
Jhansi UP minister Nand Gopal Gupta send youth injured in the road accident
घायल युवक को अस्पताल भिजवाते मंत्री नंद्र गोपाल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी से लखनऊ लौट रहे कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी' ने रास्ते में सड़क दुर्घटना के बाद घायल पड़े युवक को फ्लीट रुकवाकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। फ्लीट में चल रही पुलिस ने घायल युवक को भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


झांसी दौरे के बाद बुधवार दोपहर मंत्री नंदी लखनऊ लौट रहे थे। उनकी फ्लीट जैसे ही पारीछा से आगे बढ़ी, रास्ते में एक मोटर साइकिल सवार युवक दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में पड़ा था। युवक गाड़ी फिसलने की वजह से सड़क पर पड़ा था। उसके हाथ-पांव में चोट आ गई थी। यह देखते ही मंत्री नंदी ने तुरंत फ्लीट रुकवाई।
विज्ञापन


उन्होंने घायल युवक को फ्लीट के आगे चल रही पुलिस जिप्सी से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जिलाधिकारी और सीएमओ से बातचीत करके युवक के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने को कहा। पुलिस घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां युवक को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed