{"_id":"69857e1c2e151e02ee0bf9ee","slug":"jhansi-two-youths-died-after-falling-from-a-moving-train-under-suspicious-circumstances-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: संदिग्ध परिस्थितियों में चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की गई जान, नागपुर से दिल्ली जाते समय हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: संदिग्ध परिस्थितियों में चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की गई जान, नागपुर से दिल्ली जाते समय हुई घटना
Fri, 06 Feb 2026 11:07 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:07 AM IST
सार
जीआरपी के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे ट्रेन के डबरा रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर अनंत पेठ रेलवे स्टेशन यार्ड पहुंचने पर दोनों युवक ट्रेन से नीचे जा गिरे। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन।
विस्तार
मुंबई घूमकर लौट रहे दो दोस्त बुधवार देर-रात डबरा स्टेशन के पास चलती ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे जा गिरे। उनके साथ मौजूद अन्य दोस्तों ने जंजीर खींचकर ट्रेन रुकवाई। डबरा से जीआरपी पहुंची। उसने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवकों के नीचे गिरने की वजह अभी तक मालूम नहीं चल सकी।
सहयात्रियों का कहना है कि दोनों युवक ट्रेन के गेट पर बैठे थे। शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा के अतिरा वाजन मोहल्ला निवासी अरबाज अली (23) पुत्र कौशर अपने दोस्त अयान (19) पुत्र मकसूद समेत तीन अन्य दोस्तों के साथ मुंबई घूमने गया था। मुंबई घूमकर सभी नागपुर पहुंचे। जीटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर सभी दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे ट्रेन के डबरा रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर अनंत पेठ रेलवे स्टेशन यार्ड पहुंचने पर दोनों युवक ट्रेन से नीचे जा गिरे। इस घटना से सहयात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जीआरपी ने क्षत विक्षत हाल में दोनों का शव बरामद किया। जीआरपी ने हादसे की सूचना उनके परिजनों को भी दी।
जीआरपी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर के मुताबिक उन दोनों के नीचे गिरने की ठीक वजह मालूम नहीं चल सकी है। इसकी जांच की जा रही है। उनके साथ मौजूद अन्य दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो