फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi : Two-storey house collapsed in rain, one died

Jhansi : बारिश में ढह गया दो मंजिला मकान, मलबे में दब जाने से पुत्र की मौत, पिता की हालत गंभीर

Fri, 16 Sep 2022 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 01:26 AM IST
सार

Jhansi : सीपरी बाजार के एसआईसी स्कूल के पास स्थित न्यू रायगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे दो मंजिला मकान लगातार बारिश के चलते ढह गया। मलबे मेें दब जाने से घायल एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि उसके पिता की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
Jhansi : Two-storey house collapsed in rain, one died
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सीपरी बाजार के एसआईसी स्कूल के पास स्थित न्यू रायगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे दो मंजिला मकान लगातार बारिश के चलते ढह गया। मलबे मेें दब जाने से घायल एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि उसके पिता की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


पिता को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं एसएसपी शिवहरी मीना की निगरानी मेें बचाव कार्य देर-रात तक चलता रहा। न्यू रायगंज निवासी राजाराम रायकवार (65) पत्नी भगवती (60) एवं पुत्र सुरेश (30) के साथ न्यू रायगंज इलाके में रहते हैं। सुरेश बैंड पार्टी के साथ रोड लाइट उठाने का काम करता था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे भगवती घर के बाहरी हिस्से में बैठी थी जबकि राजाराम एवं सुरेश घर के भीतर थे। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब रात साढ़े दस बजे तेज आवाज के साथ पहले मकान का बाहरी हिस्सा धंसा। उसके धंसते ही पूरा मकान नीचे तेज आवाज के साथ बैठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed