फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two injured in police encounter in teenage girl's murder case, body recovered from well

Jhansi: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले में पुलिस मुठभेड़ में दो घायल, कुएं से बरामद हुआ था शव

Sun, 12 Apr 2026 07:33 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 12 Apr 2026 07:33 AM IST
सार

उल्दन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले में दो आरोपी रविवार आधी रात के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Jhansi: Two injured in police encounter in teenage girl's murder case, body recovered from well
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी। - फोटो : विभाग

विस्तार

उल्दन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले में दो आरोपी रविवार आधी रात के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले कुएं से बरामद हुआ था शव
उल्दन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी का शव कुछ दिनों पहले कुएं से बरामद हुआ था। उसके बाद से पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी। पुलिस को निमोनी गांव निवासी शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुरदास रैकवार के बारे में सुराग मिला था पुलिस उनको तलाश रही थी। रविवार देर रात दोनों की निमोनी रोड के पास होने की सूचना मिलने पर स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र तक्कर और उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायर किया इनमें से दोनों बदमाशों के पांव में गोली जा लगी दोनों बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन


आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। को टहरौली आसमा वाकर के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद से ही पुलिस पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दबाव था, जिसे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed