{"_id":"6a414b5e7a44cea5fd0c4a2b","slug":"jhansi-two-cunning-cannabis-smugglers-nabbed-by-police-multiple-cases-including-under-the-gangsters-ac-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर गांजा तस्कर, गैंगस्टर समेत दर्ज हैं कई मामले, चोरी की बाइक भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर गांजा तस्कर, गैंगस्टर समेत दर्ज हैं कई मामले, चोरी की बाइक भी बरामद
Sun, 28 Jun 2026 09:57 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:57 PM IST
सार
पुलिस को इन तस्करों के पास से 1.400 किलो गांजा, चोरी की बाइक बरामद हुई है। दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी व चोरी की बाइक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबाद पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उसने पास से 1.400 किलो गांजा, चोरी की बाइक बरामद हुई है। दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया रविवार को खजुराहो हाईवे से करगुवां जाने वाले रास्ते पर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चिरगांव निवासी रामजी रायकवार और समथर के महुआ खेड़ा निवासी आनंद अहिरवार (24) नामक बाइक सवार युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनकी बाइक की डिग्गी से गांजा बरामद हुआ। एक बिना नंबर की बाइक भी मिली है। सीओ ने बताया कि आनंद के खिलाफ गैंगस्टर समेत चोरी, आर्म्स एक्ट के तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं वहीं, रामजी रायकवार भी कई मामलों में वांछित है। पूछताछ के दौरान गांजा तस्करों ने बताया कि वह सस्ते दाम में गांजा लाकर उसे महंगे दाम में झांसी के कई मोहल्लों में बेचते थे।