{"_id":"6713fc4bfc408c85530ec016","slug":"jhansi-truck-driver-created-ruckus-crushed-many-vehicles-and-auto-drivers-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi : ट्रक चालक ने मचाया कोहराम... कई वाहन और ऑटो चालक को रौंदा, तीन किलोमीटर तक जो भी जद में आया उसे ठोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi : ट्रक चालक ने मचाया कोहराम... कई वाहन और ऑटो चालक को रौंदा, तीन किलोमीटर तक जो भी जद में आया उसे ठोका
Sun, 20 Oct 2024 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:07 AM IST
सार
बुंदेलखंड महाविद्यालय से लेकर झांसी रेलवे स्टेशन तक जो वाहन ट्रक की जद में आया, उसे रौंदता हुआ आगे बढ़ता रहा। जीआरपी थाने के सामने भी उसने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
टक्कर के बाद अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे में धुत ट्रक चालक ने तीन किलोमीटर तक अनियंत्रित ट्रक से सड़क पर कोहराम मचाया। बुंदेलखंड महाविद्यालय से लेकर झांसी रेलवे स्टेशन तक जो वाहन ट्रक की जद में आया, उसे रौंदता हुआ आगे बढ़ता रहा। जीआरपी थाने के सामने भी उसने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पब्लिक ने ट्रक पर चढ़कर उसे रोका और चालक को जमकर पीटा।
विज्ञापन
घटना शनिवार रात 10.30 बजे की है, जब ग्वालियर रोड की ओर से आ रहे ट्रक नंबर यूपी 93 बीटी 3201 के चालक ने बुंदेलखंड महाविद्यालय के पास एक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पहले कोई ट्रक को रोक पाता चालक वहां से ट्रक समेत भाग गया। भागते हुए उसने चित्रा चौराहा पर भी कई वाहनों में टक्कर मारी।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रक को रेलवे स्टेशन की ओर मोड़ दिया और यहां जीआरपी थाने के सामने सवारी का इंतजार कर रहे ऑटो चालक की ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां से भागने के प्रयास में एक ई-रिक्शा भी ट्रक की जद में आ गया। यह देख वहां मौजूद अन्य ऑटो चालक और राहगीरों ने ट्रक को रेलवे न्यायायल के सामने रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक चालक को नीचे उतारकर लात घूंसों और चप्पलों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। साथ ही ट्रक में भी जमकर तोड़फोड़ की। यहां घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ऑटो चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।